Realme Narzo N61 भारत में 6GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 7,499 रुपये से शुरू

Realme Narzo N61 भारत में 7,499 रुपये से शुरू होता है, जिसमें इसका बेसिक 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo N61 भारत में 7,499 रुपये से शुरू होता है
  • डिस्प्ले रेनवॉटर स्मार्ट टच तकनीक के साथ आता है
  • फोन 2TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज एक्सपेंशन सपोर्ट करता है

Realme Narzo N61 के टॉप-एंड वेरिएंट की भारत में कीमत 8,499 रुपये है

Photo Credit: Realme

Realme Narzo N61 का सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन 32-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा यूनिट और धूल और छींटे से बचाव के लिए IP54-रेटेड बिल्ड से लैस है। यह 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट पर काम करता है। हैंडसेट आर्मरशेल प्रोटेक्शन और टीयूवी रीनलैंड हाई-रिलायबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। दावा किया गया है कि यह 48 महीने या चार साल के इस्तेमाल के बाद भी लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा। फोन भारत में अगस्त में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
 

भारत में Realme Narzo N61 की कीमत, उपलब्धता

Realme Narzo N61 भारत में 7,499 रुपये से शुरू होता है, जिसमें इसका बेसिक 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 8,499 रुपये है। फोन की बिक्री 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी। पहली सेल में ग्राहकों को 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा। यह देश में Amazon और Realme India वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट को मार्बल ब्लैक और वॉयज ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Realme Narzo N61 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

Realme Narzo N61 में 6.74-इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) LCD स्क्रीन है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 560nits तक पीक ब्राइटनेस लेवल है। हैंडसेट आर्मरशेल प्रोटेक्शन और TUV Rheinland हाई-रिलायबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डिस्प्ले रेनवॉटर स्मार्ट टच तकनीक के साथ आता है, जो गीले हाथों से फोन को यूज करना संभव बनाता है।

यह Unisoc T612 SoC पर काम करता है, जिसमें 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। रैम को वर्चुअली एक्स्ट्रा 6GB से 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 2TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज एक्सपेंशन को भी सपोर्ट करता है। यह Android 14-बेस्ड Realme UI 4.0 के साथ आता है।
Advertisement

Realme Narzo N61 एक डुअल रियर कैमरा यूनिट से लैस है, जिसमें 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक अज्ञात सेकेंडरी सेंसर है। वहीं, फ्रंट कैमरे में 5-मेगापिक्सल का सेंसर है। हैंडसेट कोलैप्सिबल मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर के साथ आता है जो यूजर्स को नोटिफिकेशन और अलर्ट दिखाता है।

Realme Narzo N61 में 5,000mAh की बैटरी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 30 घंटे तक का वॉयस कॉल टाइम देती है। स्मार्टफोन डुअल 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ भी आता है। हैंडसेट का माप 67.26 x 76.67 x 7.84 mm और वजन 187 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.