Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट

Realme ने भारत में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 90x 5G लॉन्च किया, जिसकी टक्कर Oppo K13x 5G और Samsung Galaxy F16 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 90x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Oppo K13x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।

Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G

Photo Credit: Realme/Oppo/Samsung

Realme ने भारत में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 90x 5G लॉन्च किया, जिसकी टक्कर Oppo K13x 5G और Samsung Galaxy F16 5G से हो रही है। Realme Narzo 90x 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Oppo K13x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। यहां हम आपको Realme Narzo 90x 5G, Oppo K13x 5G और Samsung Galaxy F16 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G

Advertisement

कीमत और स्टोरेज

Realme Narzo 90x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं Oppo K13x 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy F16 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Advertisement

Realme Narzo 90x 5G में 6.80 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Oppo K13x 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy F16 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

बैटरी बैकअप

Realme Narzo 90x 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo K13x 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F16 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement


ऑपरेटिंग सिस्टम 

Realme Narzo 90x 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। जबकि Oppo K13x 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर OS 15 पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy F16 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Realme Narzo 90x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Oppo K13x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy F16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Realme Narzo 90x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Oppo K13x 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Samsung Galaxy F16 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Realme Narzo 90x 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Oppo K13x 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy F16 5G में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3,जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.