Realme अगले महीने भारत में लॉन्च करेगी 8GB रैम वाला Narzo 80 Ultra स्मार्टफोन!

इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर  RMX5033 के साथ पेश किया जाएगा। यह भारत में Narzo-सीरीज का पहला 'Ultra' मॉडल होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 19:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme की Narzo 80 Ultra को अगले साल भारत में पेश करने की प्लानिंग
  • 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकता है हैंडसेट
  • कम से कम एक व्हाइट गोल्ड नाम के कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है

वर्तमान में Realme Narzo 70 Turbo (ऊपर तस्वीर में) भारत में सबसे महंगा Narzo-सीरीज मॉडल है

ऐसा प्रतीत होता है कि Realme अपनी Narzo सीरीज के लेटेस्ट और सबसे प्रीमियम मॉडल पर काम कर रही है, जिसे Realme 80 Ultra कहा जा रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस मॉडल को अगले साल भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। यदि ऐसा होता है, तो यह Narzo सीरीज में पहला Ultra मॉडल होगा। अभी तक इस मॉडल को लेकर Realme की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे मॉडल नंबर RMX5033 के साथ पेश किया जा सकता है। Realme एक P3 Ultra नाम के मॉडल पर भी काम कर रही है, जिसके भारत में अगले साल जनवरी में लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि, इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि Narzo और P-सीरीज के ये अल्ट्रा मॉडल एक ही होंगे या अलग।

91Mobiles ने इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से दावा किया है कि Realme अपने Narzo 80 Ultra स्मार्टफोन मॉडल को अगले साल भारत में पेश करने की योजना बना रही है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर  RMX5033 के साथ पेश किया जाएगा। यह भारत में Narzo-सीरीज का पहला 'Ultra' मॉडल होगा। रिपोर्ट बताती है कि Realme इसे अगले साल जनवरी में लॉन्च कर सकती है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को कम से कम एक, व्हाइट गोल्ड नाम के कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसमें 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की संभावना है। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि यह केवल एक कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा या इसके अलावा कुछ अन्य वेरिएंट्स भी होंगे। सीरीज में सबसे प्रीमियम मॉडल होने के नाते हम इसमें कुछ अन्य कॉन्फिगरेशन मिलने की उम्मीद करते हैं।

एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि Realme अपनी P-सीरीज लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए अगले साल जनवरी में Realme P3 Ultra को भी पेश करने की योजना बना रही है। इसमें ग्लॉसी बैक पैनल मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन कम से कम एक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है। फोन का मॉडल नंबर RMX5030 बताया गया है, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  2. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  3. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  4. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  5. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  6. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  7. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  8. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  9. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  10. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.