Realme Narzo 80 Pro, Narzo 80x भारत में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Realme भारत में अपनी आगामी Narzo सीरीज के मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2025 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 80 Pro और Realme Narzo 80x अगले हफ्ते पेश होने वाले हैं।
  • Realme Narzo 80 Pro में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Realme Narzo 80x मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट से लैस होगा।

Realme Narzo 80 Pro में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: Realme

Realme भारत में अपनी आगामी Narzo सीरीज के मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसकी लॉन्च तारीख का हाल ही में खुलासा हुआ है। Realme Narzo 80 Pro और Realme Narzo 80x को हाल ही में टीज किया गया, जहां स्पेसिफिकेशंस और भारत में लॉन्च तारीख का पता चला। आइए Narzo 80 Pro और Narzo 80x के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme Narzo 80 Pro, Narzo 80x भारत में कब होंगे लॉन्च


Advertisement
चीनी स्मार्टफोन निर्माता Narzo 80 Pro और Narzo 80x को भारत में 9 अप्रैल, 2025 को पेश करने वाला है। Realme का दावा है कि Narzo 80 Pro टॉप गेमिंग परफॉर्मर अंडर 20K है, जिससे सुझाव मिलता है कि यह 20 हजार रुपये कीमत के अंदर आएगा। पिछले टीजर्स के अनुसार, Narzo 80 Pro में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन 4,500 निट्स पीक  ब्राइटनेस के साथ बड़े 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम से लैस होगा। इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। डाइमेंशन के मामले में Narzo 80 Pro की मोटाई 7.5 मिमी और वजन 179 ग्राम है। 


Realme Narzo 80x Specifications


दूसरी ओर टीजर से यह भी कंफर्म हुआ है कि लॉन्च के दौरान Realme Narzo 80x की कीमत 13,000 रुपये से कम होगी। Realme Narzo 80x में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट से लैस होगा। इस मॉडल में मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस, वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी। एक लीक से Narzo 80x के कलर वेरिएंट और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का भी खुलासा हुआ था। इसका मॉडल नंबर RMX3944 है और कथित तौर पर यह तीन स्टोरेज ऑप्शन जैसे कि 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 12GB + 256GB में आएगा। यह मॉडल भी दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिनमें सनलिट गोल्ड और डीप ओशन शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.