realme NARZO 70 Turbo 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 12GB रैम, जानें प्राइस

realme NARZO 70 Turbo 5G को टर्बो येलो, टर्बो ग्रीन और टर्बो पर्पल कलर्स में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 सितंबर 2024 16:05 IST
ख़ास बातें
  • realme NARZO 70 Turbo 5G भारत में लॉन्‍च
  • 16999 रुपये है शुरुआती कीमत
  • 2 हजार रुपये का कूपन डिस्‍काउंट भी दे रही कंपनी

realme NARZO 70 Turbo 5G में 6.67 इंच का Full HD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

realme NARZO 70 Turbo 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर से लैस नए 5जी नारजो फोन में 6.67 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले है। इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। 5 हजार एमएएच बैटरी से लैस NARZO 70 Turbo 5G सपोर्ट करता है 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को। फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से खुद काे बचा सकता है। फोन में 50 एमपी का मेन कैमरा दिया गया है। 
 

realme NARZO 70 Turbo 5G Price in india 

realme NARZO 70 Turbo 5G को टर्बो येलो, टर्बो ग्रीन और टर्बो पर्पल कलर्स में पेश किया गया है। शुरुआती कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 16999 रुपये है। 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम 17,999 रुपये हैं। 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। इसे 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे से realme.com, Amazon.in समेत ऑफलाइन स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। फ्लैट 2 हजार रुपये का कूपन डिस्‍काउंट कंपनी दे रही है। 
Advertisement
 

realme NARZO 70 Turbo 5G Specifications, features 

realme NARZO 70 Turbo 5G में 6.67 इंच का Full HD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। इसका रेजॉलूशन  2400 ×1080 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट उभरता है। 2 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस इसमें मिलती है और रेन वॉटर स्‍मार्ट टच की सुविधा है यानी फोन का डिस्‍प्‍ले उंगलियां गीली होने पर भी रेस्‍पॉन्‍स करता है। कंपनी ने डिस्‍प्‍ले में पांडा ग्‍लास प्रोटेक्‍शन ऑफर किया है। 

realme NARZO 70 Turbo 5G में मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 7300 Energy प्रोसेसर की ताकत है। उसके साथ 12 जीबी तक LPDDR4X RAM जोड़ी गई है और 256GB तक UFS 3.1 स्‍टोरेज मिलता है। 
Advertisement

डुअल स‍िम सपोर्ट वाली यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करती है, जो realme UI 5 से लेयर्ड है। नए नारजो फोन में 50 एमपी का मेन कैमरा सेंसर है। उसके साथ 2एमपी का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा इसमें दी गई है। 

फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य सुविधाओं में 3.5mm का ऑडियो जैक, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स शामिल हैं। NARZO 70 Turbo 5G का वजन 185 ग्राम है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 एनर्जी 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  6. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  7. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.