2 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Realme Narzo 70 Turbo 5G, Amazon पर भारी डिस्काउंट

Realme Narzo 70 Turbo 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 70 Turbo 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Realme Narzo 70 Turbo 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देंगे तो डील और भी ज्यादा शानदार हो जाएगी। यहां हम आपको Realme Narzo 70 Turbo 5G पर मिलने वाली ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo 70 Turbo 5G Price & Offers


Realme Narzo 70 Turbo 5G का 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। कूपन ऑफर से 2000 रुपये की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर से 16,100 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
Realme NARZO 70 Turbo 5G Specifications


Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन  2400 ×1080 पिक्‍सल्‍स, 2 हजार निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में रेन वॉटर स्‍मार्ट टच की सुविधा है यानी फोन की डिस्‍प्‍ले उंगलियां गीली होने पर भी रेस्‍पॉन्‍स करती है। डिस्‍प्‍ले में पांडा ग्‍लास प्रोटेक्‍शन है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंस‍िटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्‍टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 काम करता है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm ऑडियो जैक है। NARZO 70 Turbo 5G का वजन 185 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 एनर्जी 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.