Realme Narzo 60 5G के लॉन्च से पहले दिखा शानदार डिजाइन! कर्व्ड डिस्प्ले, 100MP डुअल कैमरा जैसे हैं फीचर्स! जानें सबकुछ

Realme Narzo 60 के लिए Twitter पर एक टीजर Realme Narzo India की ओर से जारी किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2023 12:27 IST
ख़ास बातें
  • टीजर में फोन का लुक, फिनिश, कलर, डिजाइन और कैमरा आया सामने।
  • फोन में 1TB तक स्टोरेज करने की कैपिसिटी बताई गई है।
  • यह MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 8 जीबी रैम होगी।

Realme Narzo 60 फोन में सर्कुलर मॉड्यूल वाला 100MP सेंसर डुअल कैमरा में दिया गया है।

Photo Credit: Twitter/Realme Narzo India

Realme का लेटेस्ट स्मार्टफोन Narzo 60 हो सकता है जिसे कंपनी ने बिना नाम बताए टीज कर दिया है। यह फोन 26 जून को लॉन्च होने जा रहा है। रीयलमी नार्जो के अपकमिंग फोन को लेकर कंपनी ने जो ऑफिशियल टीजर जारी किया है, उसमें इसका कैमरा, डिजाइन और डिस्प्ले की कुछ जानकारी कंफर्म हो जाती है। मसलन, फोन रियर में 100MP कैमरा सेंसर कैरी करने वाला है। इसका डिस्प्ले 61 डिग्री कर्व्ड पैनल वाला होगा। डिजाइन Realme 11 Pro से मेल खाता है जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। 

Realme Narzo 60 के लिए Twitter पर एक टीजर Realme Narzo India की ओर से जारी किया गया है। टीजर में फोन का लुक, फिनिश, कलर, डिजाइन और कैमरा काफी हद तक स्पष्ट हो गया है। फोन में सर्कुलर मॉड्यूल वाला 100MP सेंसर दिखाई दे रहा है। यह कैमरा मॉड्यूल वैसा ही है, जैसा कि Realme 11 सीरीज में दिया गया है। फोन का रियर पैनल का फिनिश भी लैदर में दिखाई दे रहा है। रियर में फोन पर Narzo मॉनिकर भी मेंशन किया हुआ नजर आ रहा है। 

Advertisement
रीयलमी नार्जो 60 को पिछले महीने Bluetooth SIG पर देखा गया था। फोन को Amazon स्पेशल के रूप में टीज किया गया है, जिसके लिए माइक्रोसाइट भी लॉन्च हो चुकी है। कर्व्ड किनारों वाले डिस्प्ले को कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। अनुमानित रूप से यह FHD+ AMOLED स्क्रीन होगी। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होगा, ऐसा कयास है। इसका हाइलाइट फीचर इसकी स्टोरेज भी है। कहा गया है कि यह 2.5 लाख फोटो को स्टोर करने की कैपिसिटी के साथ आने वाला है। फोन में 1TB तक स्टोरेज करने की कैपिसिटी बताई गई है। 
 

Realme Narzo 60 specifications

Realme Narzo 60 के स्पेसिफिकेशन के बारे में कंपनी ने ऑफिशियल टीजर में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। लेकिन हाल ही में इसे बेंचमार्क साइट Geekbench पर देखा गया था। इसकी गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि यह MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 8 जीबी रैम की पेअरिंग होगी। एंड्रॉयड 13 पर ऑपरेट करने वाला Realme Narzo 60 फोन Realme UI 4.0 की स्किन के साथ आ सकता है। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.