Realme Narzo 30 Pro सबसे सस्ते 5G फोन की सेल 12 बजे फ्लिपकार्ट पर, जानें कीमत

Realme Narzo 30 Pro 5G को 2 वेरिेएंट में पेश किया गया है। Realme Narzo 30 Pro 5G के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है। जबकि इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 8 मार्च 2021 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Realme Narzo 30 Pro 5G में 16MP का सेल्फी कैमरा है
  • Realme Narzo 30 Pro 5G में 5000mAh बैटरी है

Realme Narzo 30 Pro 5G में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है

Realme Narzo 30 Pro 5G स्मार्टफोन आज 8 मार्च 2021 विमेन डे (Women Days) को दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर दूसरी बार फ्लैश सेल (Realme Narzo 30 Pro 5G Flash Sale Today 12PM Flipkart) के लिए आएगा। फोन को MediaTek Dimensity 800U Processor के साथ लॉन्च किया गया है। मार्केट में इस फोन की टक्कर Moto G 5G, Xiaomi Mi 10i जैसे स्मार्टफोन से है। फोन की यूएसपी 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी है। यह Realme का भारतीय मार्केट में मौजूद सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। हम आपको यहां Realme Narzo 30 Pro 5G के प्राइस, स्पेसिफिकेशं, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme Narzo 30 Pro 5G Price In India, Sale Offers


Advertisement
Realme Narzo 30 Pro 5G को 2 वेरिेएंट में पेश किया गया है। Realme Narzo 30 Pro 5G के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है। जबकि इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। 6जीबी रैम वेरिएंट को 2,834 रुपये और 8जीबी रैम वेरिएंट को 3,334 रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकता है। Realme Narzo 30 Pro 5G को आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com और अन्य प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
 

Realme Narzo 30 Pro 5G Specifications


Realme Narzo 30 Pro 5G में ड्यूल-सिम (नैनो) एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में आपको होल-पंच डिज़ाइन मिलेगा, जो कि 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 8 जीबी तक LPDDR4X रैम मिलेगा।
Advertisement

Realme Narzo 30 Pro 5G फोन में 128जीबी की UFS 2.1 स्टोरेज दी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, गायरो, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। Realme Narzo 30 Pro 5G फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 162.2x75.1x9.1mm और भार 194 ग्राम है।

Realme Narzo 30 Pro 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है, वहीं अल्ट्रा-वाइड-एंगल-लेंस के साथ फोन का सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life, quick charging
  • Snappy overall performance
  • 120Hz display
  • Bad
  • Bland design
  • Weak low-light camera performance
  • Bloatware can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.