Realme Narzo 20A की पहली सेल आज, कीमत 8,499 रुपये से शुरू

Realme Narzo 20A की कीमत 8,499 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 9,499 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन ग्लोरी सिल्वर और विक्ट्री ब्लू रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 30 सितंबर 2020 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 20A की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • रियलमी नार्ज़ो 20ए में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी नार्ज़ो 20ए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है

Realme Narzo 20A की बैटरी 5,000 एमएएच की है

Realme Narzo 20A स्मार्टफोन की आज पहली सेल भारत में आयोजित होने वाली है, यह सेल Flipkart और Realme.com वेबसाइट के माध्यम से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा रियलमी नार्ज़ो 20ए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसे वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ फ्रंट में स्थित किया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। रियलमी नार्ज़ो 20ए फोन को पिछले हफ्ते Realme Narzo 20 और Realme Narzo 20 Pro के साथ लॉन्च किया गया था।
 

Realme Narzo 20A price, availability

जैसे कि हमने बताया Realme Narzo 20A की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी। कीमत की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 20ए की कीमत 8,499 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 9,499 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन ग्लोरी सिल्वर और विक्ट्री ब्लू रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें, तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त होगा। किश्तों पर खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 945 रुपये से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीद सकते हैं। Realme website पर 500 रुपये की कीमत का MobiKwik सुपरकैश प्राप्त होगा।
 

Realme Narzo 20A specifications

नार्ज़ो 20 की तरह Realme Narzo 20A भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI के साथ आता है। इसमें भी 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर चलेगा। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का रेट्रो सेंसर है। फोन में आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Realme Narzo 20A की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए- जीपीएस और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है।

रियलमी नार्ज़ो 20ए की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.4x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  2. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  5. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  7. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  8. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  9. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  10. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.