Realme Narzo 20 सीरीज़ भारत में इस दिन देगी दस्तक

कंपनी ने Realme Narzo 20, Realme Narzo 20 Pro और Realme Narzo 20A स्मार्टफोन लॉन्च के लिए इवेंट इनवाइट्स भेजे हैं, जिसके अनुसार यह फोन 21 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 20 सीरीज़ Narzo 10 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगी
  • रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज़ में शामिल होंगे तीन स्मार्टफोन
  • नार्ज़ो 10 सीरीज़ में मौजूद थे दो स्मार्टफोन

एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम कर सकती है Realme Narzo 20 सीरीज़

Realme Narzo 20, Realme Narzo 20 Pro और Realme Narzo 20A स्मार्टफोन भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यह तीन फोन Realme Narzo 10 सीरीज़ के ही सक्सेसर होंगे, जो कि इस साल ही लॉन्च की गई थी। कंपनी ने अपनी नई 'नार्ज़ो' रेंज को मार्च में इंड्रोड्यूस किया था, हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते सीरीज़ लॉन्च में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ा। रियलमी नार्ज़ो 10 सीरीज़ में Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A स्मार्टफोन शामिल हैं, हालांकि नई रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज़ में दो नहीं बल्कि तीन स्मार्टफोन को शामिल किया गया है।

कंपनी ने Realme Narzo 20, Realme Narzo 20 Pro और Realme Narzo 20A स्मार्टफोन लॉन्च के लिए लॉन्च इवेंट इनवाइट्स भेजे हैं, जिसके अनुसार यह फोन 21 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे। यह डिजिटल लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। इवेंट को Realme के सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें Twitter, Facebook और YouTube शामिल हैं। फिलहाल इन स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी कंपनी द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है।
Advertisement

यह तीनों ही रियलमी स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेंगे। रियलमी का कहना है कि यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 सॉफ्टवेयर के साथ आने वाले पहले मैनुफैक्चरर्स में से एक होगा। इसके अलावा, यह सभी फोन को लेकर कहा गया है कि यह ‘best-in-class segment gaming processor and trend-setting design' के साथ आएंगे।

पुरानी लीक में सामने आया था कि रियलमी नार्ज़ो 20 में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। वहीं, नार्ज़ो 20ए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा, जो 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इस सीरीज़ का तीसरा हाई-एंड डवाइस रियलमी नार्ज़ो 20 प्रो होगा। लीक के अनुसार, यह 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। साथ ही लीक में यह भी जानकारी मिली थी कि रियलमी नार्ज़ो 20 प्रो फोन ब्लैक निंजा और व्हाइट नाइट कलर ऑप्शन में आएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Narzo 20, Realme Narzo 20A, Realme Narzo 20 Pro, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.