Realme Narzo 20 सीरीज़ के प्रोसेसर की जानकारी लॉन्च से पहले लीक

Realme ने हाल ही में ऐलान किया था कि Realme Narzo सीरीज़ स्मार्टफोन को Flipkart के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 15 सितंबर 2020 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 20A स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से हो सकता है ल
  • Realme Narzo 20 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस होगा
  • Realme Narzo 20 Pro में भी मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर दिया जाएगा
Realme Narzo 20, Realme Narzo 20 Pro और Realme Narzo 20A स्मार्टफोन अलग-अलग प्रोसेसर से लैस होंगे, जिसका दावा टिप्सटर द्वारा किया गया है। टिप्सटर का कहना है कि सीरीज़ का एक स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 सीरीज़ प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि सीरीज़ के दो अन्य स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो चिपसेट मौजूद होगा। इसके अलावा, हाल ही में Realme ने जानकारी दी कि थी कि रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज़ स्मार्टफोन भारत में 21 सितंबर को लॉन्च के बाद Flipkart के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

टिप्सटर मुकुल शर्मा के अनुसार, Realme Narzo 20 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा Realme Narzo 20 Pro में मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि, Realme Narzo 20A स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 या फिर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया जाएगा। इन तीनों ही स्मार्टफोन को लेकर जानकारी दी गई है कि यह फोन बेस्ट-इन-क्लास सेगमेंट गेमिंग प्रोसेसर और ट्रेंड-सेटिंग डिज़ाइन के साथ आएंगे।
 

रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज़ के स्मार्टफोन को 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, यह डिजिटल लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। इवेंट को Realme के सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें Twitter, Facebook और YouTube शामिल हैं।

आपको बता दें, रियलमी ने हाल ही में ऐलान किया था कि रियलमी नार्ज़ो सीरीज़ स्मार्टफोन को Flipkart के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने पहले ही रियलमी नार्ज़ो 20ए को लेकर जानकारी दी है कि यह “the best-in-segment Gaming Processor, designed for the young players to have a faster & exciting experience” के साथ आएगा। वहीं, रियलमी नार्ज़ो सीरीज़ स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रो साइट भी बनाई गई है। फ्लिपकार्ट के अलावा यह फोन रियलमी स्टोर्स के जरिए भी खरीदे जाएंगे।
Advertisement

पुरानी लीक में सामने आया था कि रियलमी नार्ज़ो 20 में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। वहीं, नार्ज़ो 20ए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा, जो 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इस सीरीज़ का तीसरा हाई-एंड डवाइस रियलमी नार्ज़ो 20 प्रो होगा। लीक के अनुसार, यह 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। साथ ही लीक में यह भी जानकारी मिली थी कि रियलमी नार्ज़ो 20 प्रो फोन ब्लैक निंजा और व्हाइट नाइट कलर ऑप्शन में आएगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Narzo 20, Realme Narzo 20A, Realme Narzo 20 Pro, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.