Realme Narzo 20 सीरीज़ में होंगे तीन स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक

रियलमी 20 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो हैं Realme Narzo 20A, Realme Narzo 20 और Realme Narzo 20 Pro।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Narzo 20A, Narzo 20 में मिल सकते हैं एक जैसे कलर ऑप्शन
  • Realme Narzo 20 Pro हो सकता है सीरीज़ का हाई-एंड डिवाइस
  • सीरीज़ का एंट्री-लेवल डिवाइस होगा रियलमी नार्ज़ो 20ए

Realme कर चुकी है Realme Narzo 20 सीरीज़ की पुष्टि

Realme ने IFA 2020 टेक शो में पुष्टि कर दी थी कि जल्द ही Realme Narzo 20 सीरीज़ से पर्दा उठाया जाएगा। रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज़ Realme Narzo 10 सीरीज़ का फॉलोअप होगी, जो इस साल मई में लॉन्च हुई थी। हालांकि, पुरानी सीरीज़ में केवल दो Narzo 10A और Narzo 10 स्मार्टफोन शामिल थे, लेकिन लेटेस्ट लीक के अनुसार नई सीरीज़ में दो डिवाइस की जगह कंपनी तीन डिवाइस को लॉन्च करेगी। जी हां, टिप्सटर ने जानकारी देते हुए बताया कि रियलमी 20 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो हैं Realme Narzo 20A, Realme Narzo 20 और Realme Narzo 20 Pro। केवल डिवाइस के नाम ही नहीं, बल्कि टिप्सटर ने डिवाइस के कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, @byhimanshu नामक टिप्सटर ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि Realme Narzo 20 सीरीज़ में कंपनी तीन डिवाइस से पर्दा उठाएगी, वो डिवाइस हैं- Narzo 20A, Narzo 20 और Narzo 20 Pro। इसके अलावा, लीक से संकेत मिला है कि नार्ज़ो 20ए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा, जो 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। रियलमी नार्ज़ो 20 में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इस सीरीज़ का तीसरा हाई-एंड डवाइस रियलमी नार्ज़ो 20 प्रो होगा। लीक के अनुसार, यह 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
Advertisement

टिप्सटर ने तीनों ही डिवाइस के कलर ऑप्शन की भी जानकारी लीक की है, जिसके मुताबिक नार्ज़ो 20ए और नार्ज़ो 20 दोनों ही स्मार्टफोन विक्ट्री ब्लू और ग्लोरी सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किए जाएंगे। जबकि हाई-एंड नार्ज़ो 20 प्रो स्मार्टफोन ब्लैक निंजा और व्हाइट नाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

आपको बता दें, Narzo 10 और Narzo 10A के साथ रियलमी नार्ज़ो सीरीज़ की शुरुआत हुई थी। हालांकि, नार्ज़ो 10 और 10ए दोनों ही फ्रेश मॉडल नहीं बल्कि कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन के ही रीब्रांडेड वर्ज़न हैं। नार्ज़ो 10 फोन Realme 6i का रीब्रांडेड वर्ज़न है जो कि म्यांमार में लॉन्च किया गया था और नार्ज़ो 10ए Realme C3 का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो थाइलैंड में लॉन्च किया गया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नई सीरीज़ भी मौजूदा स्मार्टफोन का रीब्रांड वर्ज़न होगी या फिर यह पूरी ही नई सीरीज़ होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.