Realme Narzo 10A सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, कीमत 8,499 रुपये

Realme Narzo 10A आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए स्मार्टफोन खरीदने पर 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा।

Realme Narzo 10A सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू, कीमत 8,499 रुपये

Realme Narzo 10A की भारत में कीमत 8,499 रुपये है

ख़ास बातें
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है Realme Narzo 10A
  • स्मार्टफोन में शामिल है MediaTek Helio G70 चिपसेट
  • आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर होगी सेल शुरू
विज्ञापन
Realme Narzo 10A की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। ऑनलाइन के साथ ही इस स्मार्टफोन को गुजरात, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और तमिलनाडु जैसे कुछ राज्यों के चुनिंदा शहरों के ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बेचा जाएगा। रियलमी नार्ज़ो 10ए  की यूएसपी इसमें शामिल MediaTek Helio G70 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 5,000 एमएएच बैटरी है। Realme Narzo 10A को दो अलग-अलग रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको रियलमी नार्ज़ो 10ए की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme Narzo 10A price in India, sale offers

रियलमी नार्ज़ो 10ए का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बेचा जाएगा। आपके पास इसे सो ब्लू और सो व्हाइट रंगों में खरीदने का विकल्प होगा। स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट के जरिए खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी इसके साथ कुछ ऑफर्स भी दे रही है।

Realme Narzo 10A को Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्तों के विकल्प भी दिए जाएंगे। इसके अलावा यदि आप रियलमी नार्ज़ो 10ए को रियलमी की वेबसाइट से खरीदते हैं, तो आप Mobikwik के जरिए 500 रुपये सुपरकैश पा सकते हैं।
 

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होगा।

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।


रियलमी नार्ज़ो 10ए की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • कमियां
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »