Realme Narzo 10A की सेल आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme Narzo 10A का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बेचा जाएगा, वहीं इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जुलाई 2020 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी फ्लैश सेल
  • कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स का उठा सकते हैं लाभ
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है Realme Narzo 10A

Realme Narzo 10A की भारत में कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है

Realme Narzo 10A को आज एक बार फिर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। स्मार्टफोन की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। रियलमी नार्ज़ो 10ए की खासियतों की बात करें तो स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने रियलमी नार्ज़ो 10ए को 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत और दो रंग विकल्पों में लॉन्च किया है। यहां हम आपको Realme Narzo 10A की कीमत, स्पेसिफिकेशन और इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme Narzo 10A price in India, offers

रियलमी नार्ज़ो 10ए का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बेचा जाएगा, वहीं इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। यह दोनों ही वेरिएंट आपको सो ब्लू औप सो व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी इसके साथ कुछ ऑफर्स भी दे रही है।
Advertisement

Realme Narzo 10A को Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। ई-रिटेलर स्मार्टफोन को 750 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्तों का विकल्प भी दे रही है। इसके अलावा यदि आप रियलमी नार्ज़ो 10ए को रियलमी की वेबसाइट से खरीदते हैं, तो आपको रियलमी एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं।
 
 

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी और 4 जीबी रैम होगा।
Advertisement

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.