7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने आज भारतीय बाजार में Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Narzo 100 Lite 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme Narzo 100 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। Narzo 100 Lite 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।  इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Realme Narzo 100 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Narzo 100 Lite 5G Price

Realme Narzo 100 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन समेत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए 21 अप्रैल से उपलब्ध होगा। यह फोन फ्रॉस्ट सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों 1500 रुपये तक की बचत होगी।

Realme Narzo 100 Lite 5G Features & Specifications

Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैपलिंग रेट है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 2 दिनों तक चल सकती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 5300mm² एयरफ्लो वीसी कूलिंग सिस्टम लगा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Narzo 100 Lite 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन Thunder Black और Frost Silver कलर आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग से लैस किया गयाई है। यह फोन Armorshell प्रोटेक्शन से भी लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 8.45 मिमी और वजन 212 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.