Realme Narzo 10 खरीदने का आज एक और मौका, दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल

Realme Narzo 10 स्मार्टफोन 10 मई को लॉन्च किया गया था, और लॉन्च के बाद से ही इसे फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 8 सितंबर 2020 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी सेल
  • Realme Narzo 10 क्वाड रियर कैमरा से है लैस
  • तीन कलर ऑप्शन में फोन खरीद के लिए होगा उपलब्ध

Realme Narzo 10 में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है

Realme Narzo 10 स्मार्टफोन आज एक बार फिर फ्लैश सेल के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। रियलमी नार्ज़ो 10 मई में लॉन्च किया गया था, और लॉन्च के बाद से ही इसे फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। रियलमी नार्ज़ो 10 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है और वो तीन कलर हैं, डैट ब्लू, डैट ग्रीन और डैट व्हाइट।
 

Realme Narzo 10 price in India, availability

रियलमी नार्ज़ो 10 फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होने वाली है। Realme Narzo 10 के एकमात्र 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 11,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह फोन खरीद के लिए डैट ब्लू, डैट ग्रीन और डैट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर 1,334 रुपये की शुरुआती राशि के साथ आपको नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलेगा, वहीं Realme.com पर MobiKwik के इस्तेमाल के जरिए 500 रुपये का सुपरकैश प्राप्त होगा।
 
 

Realme Narzo 10 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।
Advertisement

रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  12. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  13. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  14. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.