Realme Narzo 10 और Realme Smart TV की आज होगी सेल, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Realme Narzo 10 स्मार्टफोन और दोनों Realme Smart TV वेरिएंट्स की सेल आज भारत में एक बार फिर आयोजित की जा रही है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 10 फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लैस है वहीं, दूसरी ओर रियलमी स्मार्ट टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 4 अगस्त 2020 10:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme Smart TV के दो स्क्रीन साइज़ खरीद के लिए होंगे उपलब्ध
  • Flipkart और Realme.com पर शुरु होगी फोन Realme Narzo 10 और Realme Smart T
  • दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल

Realme Narzo 10 में मिलेगा सिंगल रैम व स्टोरेज विकल्प

Realme Narzo 10 स्मार्टफोन और दोनों Realme Smart TV वेरिएंट्स की सेल आज भारत में एक बार फिर आयोजित की जा रही है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 10 फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लैस है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरी ओर रियलमी स्मार्ट टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें क्वाड स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो भी दिया गया है जो कि 24 वाट तक का आउटपुट डिलीवर करता है। यह टीवी आपको दो स्क्रीन साइज़ में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जो है 32 इंच और 43 इंच।
 

Realme Narzo 10, Realme Smart TV prices in India

रियलमी नार्ज़ो 10 स्मार्टफोन केवल सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। इस सेल में फोन डैट ब्लू, डैट ग्रीन और डैट व्हाइट रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। सेल ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart पर आपको Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर भी 5 प्रतिशत का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट 1,334 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दे रहा है।
Advertisement
 

वहीं, दूसरी ओर रियलमी स्मार्ट टीवी के 32 इंच वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि 43 इंच वेरिएंट को 21,999 रुपये में बेचा जाएगा।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर आपको HSBC क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी और Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त होगा। 32 इंच के टीवी वेरिएंट के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प प्रति महीना 1,445 रुपये से शुरू होता है और 43 इंच टीवी वेरिएंट में नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प की शुरुआत प्रति महीना 2,445 रुपये के साथ होती है। स्मार्टफोन और दोनों टीवी की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी।
Advertisement
 

Realme Narzo 10 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Advertisement

Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।

रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
Advertisement
 

Realme Smart TV specifications

रियलमी स्मार्ट टीवी मार्केट में दो अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध होगा। 32-inch Realme Smart TV 1366x768 पिक्सल (एचडी-रेडी) रिजॉल्यूशन के साथ आएगा, जबकि 43 इंच वेरिएंट 1920x1080 पिक्सल (फुल-एचडी) रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। स्क्रीन साइज़ और रिजॉल्शून के अलावा दोनों ही वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन व फीचर्स के एक जैसे होंगे। Realme Smart TV एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर चलता है। इसमें यूज़र्स को एंड्रॉयड टीवी के गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस मिलेगा। Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे इस टेलीविज़न सेट पर पहले से इंस्टॉल मिलेंगे।

Realme Smart TV के अन्य स्पेसिफिकेशन में 400 निट्स की पिक ब्राइटनेस, एचडीआर 10 स्टेंडर्ड तक सपोर्ट, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। टेलीविज़न में मीडियाटेक एमएसडी6683 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि MediaTek को दुनिया भर में स्मार्ट टेलीविज़न के लिए बेस्ट चिपसेट बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में रियलमी स्मार्ट टीवी से मजबूत परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

Realme TV में चार स्पीकर सिस्टम है और 24 वॉट रेटेड साउंड आउटपुट के साथ आता है। स्पीकर सिस्टम में दो फुल-रेंज ड्राइवर्स और दो ट्वीटर्स हैं। इसके अलावा डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ 5.0 के लिए भी सपोर्ट है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Good design, lots of ports and inputs

  • Android TV 9 Pie with all apps supported

  • Good performance with full-HD content

  • Decent sound
  • Bad
  • Minor software bugs 

  • Weak performance with 720p and SD content

  • Wall-mount kit not included
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

Full-HD

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.