Realme Narzo 10 की कीमत लीक, स्पेसिफिकेशन की भी मिली जानकारी

Realme Narzo 10 की तस्वीर में AnTuTu बेंचमार्क भी देखा गया है। फोन को कुल 203,078 स्कोर मिला है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 मार्च 2020 14:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर होगा
  • रियलमी नार्ज़ो 10 के साथ कंपनी नार्ज़ो 10ए स्मार्टफोन भी होगा लॉन्च
  • दोनों फोन भारत में 26 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे

Realme Narzo 10 की भारत में कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है

Realme Narzo 10 अगले हफ्ते भारत में लॉन्च हो रहा है, लेकिन इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले नए रियलमी स्मार्टफोन को कथित तौर पर एक रिटेल स्टोर में देखा गया है। इसके अलावा लीक में आगामी रियलमी नार्ज़ो 10 की कीमत का भी अनुमान लगाया गया है। फोन को Realme 6i का रीब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है, जिसे कुछ दिन पहले म्यांमार में लॉन्च किया गया था। रियलमी नार्ज़ो 10 भारत में Realme Narzo 10A के साथ लॉन्च होगा। दोनों नए फोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएंगे।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने शुक्रवार को रियलमी नार्ज़ो 10 की एक तस्वीर ट्वीट की थी। अग्रवाल ने दावा किया है कि मॉडल नंबर RMX2040 वाला फोन एक रिटेल स्टोर में देखा गया था। इसके अलावा ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीर में AnTuTu बेंचमार्क भी देखा गया है। फोन को कुल 203,078 स्कोर मिला है।
Advertisement
 

Realme Narzo 10 price in India (Expected)

साझा की गई तस्वीरों के अलावा, अग्रवाल ने अपने ट्वीट में यह भी जानकारी दी है कि फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट के साथ आएगा और इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। यह म्यांमार में लॉन्च हुए Realme 6i की कीमत के लगभग बराबर है। म्यांमार में 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को MMK 249,900 (लगभग 13,300 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को MMK 299,900 (लगभग 16,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
 

Realme Narzo 10, Narzo 10A specifications

कंपनी के अनुसार, रियलमी नार्ज़ो 10 और रियलमी नारज़ 10ए भारत में 26 मार्च को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी के आधिकारिक टीज़र्स के अनुसार 5,000 एमएएच बैटरी के अलावा दोनों ही फोन की स्क्रीन 6.5 इंच की होगी। फोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएंगे। इसी नॉच में फ्रंट कैमरे के लिए जगह होगी।

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स पर गौर करें तो रियलमी नार्ज़ो 10 फोन Realme 6i का रीब्रांडेड वर्ज़न लगता है। रियलमी 6आई कुछ दिन पहले ही म्यांमार में लॉन्च हुआ था और इस मॉडल में भी क्वाड कैमरा सेटअप व 5,000 एमएएच की बैटरी है। दोनों ही फोन के डिज़ाइन काफी मिलते-जुलते हैं। चाहे स्ट्राइप्स हो या फिर रियर कैमरा प्लेसमेंट दोनों ही काफी मेल खाते हैं।
Advertisement

इसके अलावा रियलमी नार्ज़ो 10ए फोन Realme C3 का रीब्रांडेड वर्ज़न जैसा लग रहा है। यह फोन पिछले महीने थाइलैंड में लॉन्च हुआ था। हालांकि, थाइलैंड वर्ज़न भारत में लॉन्च किए गए रियलमी सी3 से काफी अलग है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह थाइलैंड वेरिएंट भारतीय रियलमी नार्ज़ो 10ए हो सकता है। हालांकि, यह हमारा अनुमान है। असल जानकारी तो 26 मार्च को ही सामने आएगी।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.