Realme Narzo 10 को एक बार फिर खरीदने का मौका, यहां होगी फ्लैश सेल

Realme Narzo 10 फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। Flipkart और Realme.com पर यह फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Realme Narzo 10 को एक बार फिर खरीदने का मौका, यहां होगी फ्लैश सेल

Realme Narzo 10 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे होगी
  • ग्राहक फोन को Flipakrt और Realme.com से खरीद सकेंगे
  • रियलमी नार्ज़ो 10 के साथ कुछ ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई की पेशकश भी होगी
विज्ञापन
Realme Narzo 10 को आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर खरीदने का मौका दिया जाएगा। यह फ्लैश सेल होगी, जो Flipkart और Realme वेबसाइट पर आयोजित होगी। रियलमी नार्ज़ो 10 सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसकी मुख्य खासियतें मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 10 और क्वाड रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स हैं। Realme Narzo 10 का एक और बड़ा आकर्षण इसकी दमदार 5,000mAh बैटरी है।

यदि आप रियलमी नार्ज़ो 10 को खरीदने के इच्छुक हैं तो हम आपको आज होने वाली सेल की सभी जानकारी नीचे देने जा रहे हैं। Realme Narzo 10 की कीमत, इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन जानने के लिए पढ़ें।
 
 

Realme Narzo 10 price in India, offers

जैसे कि हमने बताया Realme Narzo 10 फोन केवल सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। Flipkart और Realme वेबसाइट पर आयोजित होने वाली इस सेल में फोन डैट ब्लू, डैट ग्रीन और डैट व्हाइट रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। रियलमी नार्ज़ो 10 की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

इस सेल में यूज़र्स कुछ छोटे लाभ उठा सकते हैं। यदि आप इस फोन को Flipkart के जरिए खरीद रहे हैं तो आप Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर भी 5 प्रतिशत का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट 1,334 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दे रही है।
 

Realme Narzo 10 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।

रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • कमियां
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »