Realme Narzo 10 एक नए अवतार में हुआ लॉन्च, 30 जून को होगी पहली सेल

Realme Narzo 10 का नया दैट ब्लू कलर ऑप्शन भारत में 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के मौजूदा दैट ग्रीन और दैट व्हाइट रंग विकल्प भी समान कीमत में आते हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 29 जून 2020 11:16 IST
ख़ास बातें
  • पहले That Green और That White रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया था Narzo 10
  • Realme Narzo 10 के नए That Blue रंग वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है
  • 30 जून को दोपहर 12 बजे पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा नया वेरिएंट

Realme Narzo 10 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है

Realme Narzo 10 का एक नया रंग विकल्प लॉन्च हुआ है। ग्राहक अब रियलमी नार्ज़ो 10 को 'दैट ब्लू' रंग में भी खरीद सकते हैं। यह रंग विकल्प 30 जून को दोपहर 12 बजे पहली बार भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। चीनी टेक कंपनी ने फोन को मई में दो रंग विकल्प में भारत में लॉन्च किया था। Realme Narzo 10 में क्वाड रियर कैमरा, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट और 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है। फोन को लॉन्च के बाद से भारत में कई बार फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा चुका है।
 

Realme Narzo 10 price in India, sale date

रियलमी नार्ज़ो 10 का नया दैट ब्लू कलर ऑप्शन भारत में 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के मौजूदा दैट ग्रीन और दैट व्हाइट रंग विकल्प भी समान कीमत में आते हैं। Realme Narzo 10A के दैट ब्लू कलर वेरिएंट को Realme India की वेबसाइट और Flipkart के जरिए 30 जून को दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा।

Realme Narzo 10 को केवल 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। यह मई में Realme Narzo 10A के साथ लॉन्च हुआ था।

 

Realme Narzo 10 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।

रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  2. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  3. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  4. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  5. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  6. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  7. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  8. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  9. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  10. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.