Realme 5 Pro, Realme 3 Pro, Realme X सहित कई Realme स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका

Realme 2020 Sale में रियलमी एक्स के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जनवरी 2020 19:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5 Pro पर दी जा रही है 1,000 रुपये की छूट
  • रियलमी 3 प्रो की तरह Realme 3 को भी सस्ते में बेचा जा रहा है
  • Realme C2 के दोनों ही वेरिएंट 500 रुपये सस्ते में उपलब्ध
साल 2020 की शुरुआत में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को अपने-अपने स्मार्टफोन सस्ते में बेचने की जंग छिड़ गई है। अब Oppo की सहायक कंपनी Realme ने अपनी Realme 2020 Sale का ऐलान कर दिया है। इस सेल में Realme X, Realme 5 Pro और Realme 3 Pro जैसे स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जाएंगे। चार दिनों तक चलने वाली इस सेल का आखिरी दिन 5 जनवरी को है। इस दौरान Realme 3i, Realme 3 और Realme C2 जैसे फोन भी सस्ते में उपलब्ध होंगे। इच्छुक ग्राहकों के पास बिना ब्याज वाले ईएमआई, मोबीक्विक से 10 प्रतिशत सुपर कैशबैक और कैशिफाई से एक्सचेंज में 500 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट का भी विकल्प होगा। Realme की यह सेल कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर आयोजित हो रही है।

Realme 2020 Sale में रियलमी एक्स के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आमतौर पर इसकी कीमत 16,999 रुपये होती है। दूसरी तरफ, 19,999 रुपये वाले Realme X के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Realme 5 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों को इस सेल में 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब है कि 13,999 रुपये में रियलमी 5 प्रो को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी के इस फोन के 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट हैं। स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है।

रियलमी सेल में Realme 3 Pro के 4 जीबी रैम + 6 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आमतौर पर कीमत 12,999 रुपये रहती है।
Advertisement

रियलमी 3 प्रो की तरह Realme 3 को भी सस्ते में बेचा जा रहा है। आमतौर पर 9,999 रुपये में मिलने वाला रियलमी 3 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 7,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

ग्राहक Realme 3i के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीद पाएंगे। रियलमी 3आई को आमतौर पर 7,999 रुपये में बेचा जाता है। रियलमी 3आई के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

Realme C2 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 6,499 रुपये है। रियलमी सी2 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये के बजाय 6,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

Realme की वेबसाइट पर इस सेल के ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताने के लिए अलग पेज को लाइव किया गया है। इसी तरह से Flipkart पर भी एक माइक्रोसाइट लाइव हुई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.