Realme GT Neo 7 फोन लॉन्च होगा Snapdragon 8s Gen 3 चिप, 100W चार्जिंग के साथ!

फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिलेगा जो इसका ओवरक्लॉक्ड वर्जन होगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2024 17:01 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिलेगा
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले आ सकता है।
  • इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

Realme GT Neo 6 का सक्सेसर होगा अपकमिंग Realme GT Neo 7 फोन

Photo Credit: Realme

Realme GT Neo 6 को कंपनी ने इसी साल मई में लॉन्च किया था। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया गया है और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। अब इसका सक्सेसर Realme GT Neo 7 भी लीक्स में दस्तक दे चुका है। फोन को लेकर बड़ा अपडेट मिला है जिसमें इसके प्रोसेसर, बैटरी और फास्ट चार्जिंग डिटेल्स लीक हुए हैं। 

Realme GT Neo 7 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिलेगा, लेकिन यह इसका ओवरक्लॉक्ड वर्जन होगा। चीन से एक जाने माने टिप्स्टर Smart Pikachu ने यह दावा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले आ सकता है। फोन की लान्च टाइमलाइन भी यहां बता दी गई है। कहा गया है कि यह स्मार्टफोन साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। फोन की बैटरी और चार्जिंग के बारे में भी यहां खुलासा किया गया है। 
Advertisement

GT Neo 7 में इसके पुराने मॉडल से ज्यादा बड़ी बैटरी मिलेगी। लेकिन क्षमता के बारे में टिप्स्टर ने जानकारी नहीं दी है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही टिप्स्टर ने एक बड़ा दावा इस बात से किया है कि फोन एक प्राइस किलर हो सकता है। यानी कि कंपनी इसे एग्रेसिव प्राइसिंग पर पेश कर सकती है। 
 

Realme GT Neo 6 Price, Specifications

Realme GT Neo 6 को कंपनी ने चीन में मई में CNY 2,099 (लगभग Rs. 22,000) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था जिसमें इसका 12GB + 256GB वेरिएंट आता है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC चिपसेट से लैस है जिसके साथ 16 जीबी तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। 
Advertisement

इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है जो कि Sony का IMX882 सेंसर है। डिवाइस में 5500mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.