Realme GT Neo 6 में 5500mAh बैटरी के साथ होगी 120W चार्जिंग! स्पेसिफिकेशन लीक

Realme GT Neo 6 के डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2024 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 6 के डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का बताया गया है।
  • इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट बताया गया है।
  • फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा।

Realme GT Neo 5 को कंपनी ने पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था।

Photo Credit: Realme

Realme का Realme GT Neo 6 जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कथित तौर पर फोन के ऊपर कंपनी काम कर रही है। इस फोन को लेकर अभी तक कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। अब चीन के जाने माने टिपस्टर ने फोन को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है जिसमें इसके प्रोसेसेर, बैटरी और चार्जिंग फीचर्स के बारे में बताया गया है। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

Realme GT Neo 6 फोन जल्द ही Realme GT Neo 5 के सक्सेसर के रूप में पेश किया जा सकता है। Realme GT Neo 5 को कंपनी ने पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। अब इसके सक्सेसर के बारे में चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बड़ा खुलासा किया है। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट टिप्स्टर ने बताया है। साथ ही कहा है कि यह फोन 5500mAh बैटरी कैपिसिटी वाला डिवाइस होगा जो कि 120W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक Weibo से पोस्ट को हटा दिया गया था। वहीं, MSP की रिपोर्ट कहती है कि फोन 3C सर्टिफिकेशन मिला है। यहां पर भी 120W फास्ट चार्जिंग का जिक्र किया गया है। 

इसके अलावा कई और बातें यहां सामने आई हैं। Realme GT Neo 6 में मिडल में प्लास्टिक फ्रेम देखने को मिल सकता है। इसकी मोटाई की बात करें तो डिवाइस 8.66mm साइज में आ सकता है। इसका वजन 199 ग्राम बताया गया है। कैमरा के बारे में भी टिप्स्टर ने जानकारी दी है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आने वाला है। इसके अलावा इस फोन में 8T LTPO डिस्प्ले देखने को मिलेगा। 

Realme GT Neo 6 के डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का बताया गया है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट बताया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स की कही जा रही है। टिप्स्टर ने संकेत दिए हैं कि कंपनी GT Neo 6 सीरीज को जल्द लॉन्च करेगी। उसके बाद रियलमी अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Realme GT 6 को लॉन्च करेगी जिसमें GT Neo 6 सीरीज की तुलना में और ज्यादा तगड़े स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स देखने को मिलेंगे। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.