24GB RAM, 100W फास्ट चार्जिंग वाले Realme GT Neo 6 और Neo 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें सबकुछ

Realme GT Neo 6 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2023 18:16 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 6 और Neo 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं।
  • Realme GT Neo 6 में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी
  • Realme GT Neo 6 Pro में 240W चार्जिंग के साथ 4600mAh की बैटरी मिलेगी

Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme कथित तौर पर चीन में अपने GT Neo सीरीज स्मार्टफोन का अगला एडिशन लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इस लाइनअप में Realme GT Neo 6 और Realme GT Neo 6 Pro शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। हालिया लीक से पता चला है कि Realme GT Neo 6 में मीडियाटेक डाइमेंशन SoC मिल सकता है, जबकि GT Neo 6 Pro में स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जा सकता है। आइए Realme के इन दोनों नए स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्सटर एलेक्स ने ट्विटर पर Realme GT Neo 6 सीरीज के प्रोसेसर और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन को साझा किया है। टिपस्टर के अनुसार, Realme GT Neo 6 सीरीज में दो फोन Realme GT Neo 6 और Realme GT Neo 6 Pro  शामिल होंगे। बता दें कि GT Neo 6 में मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 सीरीज चिपसेट मिलेगी, जबकि प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मिलने की संभावना है।
Advertisement

टिपस्टर ने इसके अलावा यह खुलासा भी किया कि Realme GT Neo 5 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर आने वाले Realme GT Neo 6 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा यह फोन 16GB रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, Realme GT Neo 6 Pro में 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी दी जाने की उम्मीद है। स्टोरेज के लिए स्मार्टफोन में 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज दी जा सकती है।

Realme GT Neo 6 का डिजाइन हाल ही में लीक हुआ था। ऐसी संभावना है कि स्मार्टफोन में ग्रीन कलर शेड के साथ ड्यूल टोन वाला बैक पैनल होगा जिसमें एक बड़ा रेकटेंगुलर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 3 कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल होगा। इसके अलावा रियर पैनल पर एक स्नैपड्रैगन लोगो भी नजर आया है, जिससे पता चला है कि फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर काम करेगा। Realme GT Neo 6 की लीक में दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन के साथ स्पोर्टी स्लिम ऐजेस नजर आए हैं। हालांकि, इनको लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.