50MP कैमरा, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ Realme GT Neo 5 लेगा एंट्री! जानें सबकुछ

Realme GT Neo 5 में Snapdragon 8+ Gen चिपसेट मिलेगा। सोर्स ने यह भी दावा किया कि कैमरा 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 सेंसर और OIS के साथ मिलेगा। ऐसे फीचर्स Oppo Find N2 और Oppo Reno9 Pro + में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 5 में कथित तौर पर 240W फास्ट चार्जिंग मिलेगा।
  • Realme जल्द ही Realme GT Neo 5 को लेकर आ रही है।
  • Realme GT Neo 5 में Snapdragon 8+ Gen चिपसेट मिलेगा।

Realme GT Neo 3

Photo Credit: Realme

Realme जल्द ही Realme GT Neo 5 को लेकर आ रही है। Realme GT Neo 5 में कथित तौर पर 240W फास्ट चार्जिंग और रियर में तीन कैमर दिए जाएंगे। अफवाहों के अनुसार, इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen चिपसेट मिलेगा। सोर्स ने यह भी दावा किया कि कैमरा 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 सेंसर और OIS के साथ मिलेगा। ऐसे फीचर्स Oppo Find N2 और Oppo Reno9 Pro + में नजर आए हैं।

पोस्टर की सबसे अधिक संभावना एक फेन रेंडर हो सकता है, लेकिन यह सोर्स अपनी कुछ लीक के चलते भरोसेमंद रहा है। Realme स्पीड के मामले में डाउनग्रेड करने के बजाय Snapdragon चिपसेट की पूरी पावर का इस्तेमाल करेगा। अपने Neo स्मार्टफोन्स में एक पहले वाली फ्लैगशिप चिपसेट लाने का मतलब यह हो सकता है कि ये फोन अब फास्ट-चार्जिंग स्पीड के साथ मिड-रेंजर नहीं होंगे। अब ये प्रीमियम कैटेगरी में चले जाएंगे जहां परफॉर्मेंस मिडफील्ड से अधिक है। फिलहाल Realme की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि यह फोन जल्द ही आ जाएगा। मगर अफवाह से पता चलता है कि यह अपनी ऑफिशियल लॉन्च के आसपास होने की संभावना है।

पुरानी लीक के मुताबिक Realme GT Neo 5 में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल 1.5K पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग रेजॉल्यूशन मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट पर बेस्ड हो सकता है जो कि 3.2GHz पर क्लॉक किया गया है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एक प्लास्टिक फ्रेम मिलेगा। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का सोनी IMX890 मुख्य कैमरा मिलेगा। यह सेंसर्स 25mm लेंस के साथ f/1.79 अपर्चर से लैस होगा। आपको बता दें कि यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगी। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 150W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.