Realme GT Neo 5 SE Launched : 16GB रैम, 64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ नया रियलमी स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

Realme GT Neo 5 SE Launched : फोन में 6.74 इंच का फ्लैट ओएलईडी पैनल दिया गया है। इसके टॉप में बीच में पंच-होल है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 13:56 IST
ख़ास बातें
  • इसे Realme GT Neo 5 का टोन्ड-डाउन वर्जन कहा जा रहा है
  • फोन में 100 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट है
  • फोन को स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 प्रोससेर से लैस किया गया है

Realme GT Neo 5 SE Launched : Realme GT Neo 5 SE में 16 जीबी तक रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 1 टीबी तक है। फोन में एसडी कार्ड स्‍लॉट का ऑप्‍शन नहीं है।

Photo Credit: @yabhishekhd

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड रियलमी (Realme) ने Realme GT Neo 5 SE (रियलमी जीटी निओ एसई) के नाम से एक नया स्‍मार्टफोन अपनी होम मार्केट में लॉन्‍च किया है। इसे Realme GT Neo 5 का टोन्ड-डाउन वर्जन कहा जा रहा है। गौरतलब है कि GT Neo 5 को इस साल फरवरी में पेश किया गया था और दावा था कि वह 240W चार्जिंग के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन है। उसके मुकाबले Realme GT Neo 5 SE  की बैटरी 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फीचर्स में कुछ और बदलाव भी शामिल हैं, आइए विस्‍तार से जानते हैं Realme GT Neo 5 SE के बारे में। 
 

Realme GT Neo 5 SE के प्राइस 

जानकारी के अनुसार, इस स्‍मार्टफोन को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च किया गया है। Realme GT Neo 5 SE के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के दाम 2,099 युआन (लगभग 25,097 रुपये) हैं। 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज को 2,299 युआन (लगभग 27,484 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,399 युआन (लगभग 28,680 रुपये) रखी गई है। कंपनी 16 जीबी रैम + 1 टीबी स्टोरेज मॉडल भी लाई है, जो 2,799 (लगभग 33,473 रुपये) युआन का है। 
Advertisement

Realme GT Neo 5 SE को फाइनल फैंटेसी और ब्लैक शेड्स में खरीदा जा सकता है। चीन में इसके प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो जाएंगे। सेल 10 अप्रैल से होगी। बाकी मार्केट्स में यह डिवाइस कबतक आएगी, अभी जानकारी नहीं है। 
 

Realme GT Neo 5 SE के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Realme GT Neo 5 SE में 6.74 इंच का फ्लैट ओएलईडी पैनल दिया गया है। इसके टॉप में बीच में पंच-होल है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। डिस्‍प्‍ले में 1.5K रेजॉलूशन, 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 प्रोससेर से लैस किया गया है। इसी प्रोसेसर के साथ हाल में शाओमी ने रेडमी नोट 12 टर्बो (Redmi Note 12 Turbo) को लॉन्‍च किया है। 
Advertisement

Realme GT Neo 5 SE में 16 जीबी तक रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 1 टीबी तक है। फोन में एसडी कार्ड स्‍लॉट का ऑप्‍शन नहीं है। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर यह स्‍मार्टफोन चलता है, जिस पर Realme UI 4.0 की लेयर है। फोन में 64 मेगापिक्‍सल के मेन रियर कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। सपोर्ट के लिए 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा दिए गए हैं। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। 

Realme GT Neo 5 SE में 5500 एमएएच की बैटरी है, जो 100 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 6 जैसी खूबियों से लैस है। USB-C पोर्ट के साथ ही डुअल स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिलता है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.