8GB रैम, 80W चार्जिंग स्‍पीड के साथ लॉन्‍च होने जा रहे Realme GT Neo 3T की अनबॉक्सिंग इमेज आई सामने, देखें

हैंडसेट के इंडियन वैरिएंट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है। इसमें 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी भी होगी।

विज्ञापन
Written by Dhruv Raghav, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 19:27 IST
ख़ास बातें
  • इमेजेस से बॉक्स की कंटेंट्स और प्रमुख स्‍पेक्‍स का पता चलता है
  • Realme GT Neo 3T में स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग+ फीचर मिलेगा
  • स्मार्टफोन के रियर पैनल में ‘रेसिंग फ्लैग’ डिजाइन दिया जाएगा

ऑफ‍िशियल कम्‍युनिटी फोरम पोस्ट में रियलमी ने Realme GT Neo 3T की एक इंडियन यूनिट की अनबॉक्सिंग इमेजेस को शेयर किया है।

Photo Credit: Realme Community Forum

Realme GT Neo 3T स्‍मार्टफोन की अनबॉक्सिंग इमेज को कंपनी ने एक ऑफिशियल कम्युनिटी पोस्ट के जरिए शेयर किया है। इन इमेज से फोन के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का भी पता चलता है। Realme GT Neo 3T भारत में 16 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होने वाला है। हैंडसेट के इंडियन वैरिएंट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है। इसमें 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी भी होगी। इस स्‍मार्टफोन से जुड़े एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज ने हाल ही में फोन के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस को भी टीज किया है। 

ऑफ‍िशियल कम्‍युनिटी फोरम पोस्ट में रियलमी ने Realme GT Neo 3T की एक इंडियन यूनिट की अनबॉक्सिंग इमेजेस को शेयर किया है। शेयर की गई इमेजेस से बॉक्स की कंटेंट्स और स्‍मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता चलता है। बॉक्स के अंदर फोन के अलावा एक 80W सुपरडार्ट चार्जिंग एडेप्टर, एक यूएसबी टाइप-ए टु यूएसबी टाइप-सी केबल, एक सिम इजेक्टर टूल, एक टीपीयू केस और हैंडसेट से जुड़े डॉक्‍युमेंट्स पैक किए गए हैं। 
Advertisement
 

शेयर की गईं इमेजेस के अनुसार भारत में Realme GT Neo 3T में स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग+ फीचर मिलेगा। यह स्मार्टफोन डुअल-बैंड वाई-फाई, 5G और 4G LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ दिखाई देता है। इमेजेस के अनुसार, जो हैंडसेट अनबॉक्स किया गया उसमें 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन को ड्रिफ्टिंग वाइट कलर ऑप्शन में भी देखा जा सकता है। स्मार्टफोन के रियर पैनल में ‘रेसिंग फ्लैग' डिजाइन दिया जाएगा। 
 

हाल ही में Realme GT Neo 3T के लिए बनाए गए एक डेड‍िकेटेड लैंडिंग पेज ने इसके प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा किया। अनबॉक्सिंग इमेज में भी यही स्पेसिफिकेशन देखे गए हैं। हैंडसेट 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और इसे TUV रीनलैंड सेफ फास्ट-चार्ज सिस्टम सर्टिफाइड किया गया है।
Advertisement

यह फोन इंडिया में 16 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होने वाला है। लैंडिंग पेज के अनुसार, यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC से पावर्ड होगा। फोन में E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और 92.6 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो का सपोर्ट होने की जानकारी टीज की गई है। लैंडिंग पेज से पता चलता है कि कंपनी 13 सितंबर को स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करेगी।
Advertisement

इस साल जून में Realme GT Neo 3T के ग्‍लोबल वैरिएंट को अनवील किया गया था। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.62 इंच E4 AMOLED डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से पावर्ड है। इसमें 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.