• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT Neo 2 की स्पेसिफिकेशन आईं सामने, ख़ास ग्रीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

Realme GT Neo 2 की स्पेसिफिकेशन आईं सामने, ख़ास ग्रीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

Realme GT Neo 2 को कथित तौर पर चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे इसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में जानकारी मिलती है।

Realme GT Neo 2 की स्पेसिफिकेशन आईं सामने, ख़ास ग्रीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

Realme अपने GT Neo 2 के एक स्पेशल ग्रीन कलर ऑप्शन के लिए Mercedes-AMG के साथ साझेदारी कर सकता है।

ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 2 को कथित तौर पर चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।
  • स्मार्टफोन को Mercedes-AMG GT R के जैसा ग्रीन कलर ऑप्शन दिया जा सकता है।
  • इस फोन में 5,000mAh की बैटरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Realme GT Neo 2 को कथित तौर पर चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे इसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में जानकारी मिलती है। स्मार्टफोन के नए ऑफिशिअल दिखने वाले रेंडर भी ऑनलाइन सामने आए हैं जो इस स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध कलर ऑप्शन्स की ओर इशारा करते हैं। इसके साथ ही एक ताजा लीक से पता चलता है कि Realme अपने GT Neo 2 के एक स्पेशल ग्रीन कलर ऑप्शन के लिए Mercedes-AMG के साथ साझेदारी कर सकता है। इस हफ्ते की शुरुआत में Realme ने Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से पुष्टि की कि वह GT Neo 2 लॉन्च करेगा। मगर उस वक्त ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया गया। 

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले Realme स्मार्टफोन को कथित तौर पर चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर RMX3370 के साथ देखा गया है। जबकि कथित Realme GT Neo 2 लिस्टिंग ज्यादा नहीं दिखाती है, इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी की डीटेल्स दी गई हैं। 

इस हफ्ते की शुरुआत में स्टीव हेमरस्टोफ़र (@onleaks) और GizNext के द्वारा Realme GT Neo 2 के नए ऑफिशिअल दिखने वाले रेंडर ऑनलाइन सामने आए। स्मार्टफोन का डिज़ाइन उसी तरह का है जैसा पहले हेमरस्टोफ़र ने खुद साझा किया था। नए रेंडर से पता चलता है कि GT Neo 2 को पिछले दिखाए गए ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ ब्लू कलर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है।

Weibo पर एक ताजा लीक से पता चलता है कि Realme और Mercedes-AMG रियलमी जीटी नियो 2 के लिए एक स्पेशल एडीशन लाने के लिए एक साथ साझेदारी कर सकते हैं। लीक से पता चलता है कि स्मार्टफोन को ग्रीन कलर ऑप्शन दिया जा सकता है जो Mercedes-AMG GT R के जैसा है। 
 

Realme GT Neo 2 specifications (expected)

टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) के एक ट्वीट ने इस हफ्ते की शुरुआत में संकेत दिया था कि Realme GT Neo 2 फोन Android 11 के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.62-इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है। इसे स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ उतारा जा सकता है जिसे 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। इसके कथित ट्रिपल रियर कैमरे में सेल्फी कैमरे के लिए 16 मेगापिक्सल सेंसर के अलावा 64 मेगापिक्सेल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर शामिल हो सकते हैं। इसमें 5,000mAh की बैटरी होने की संभावना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme GT Neo 2, Realme GT Neo 2 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »