6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन! फास्ट चार्जिंग डिटेल्स भी लीक

अपकमिंग Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन में 6,000mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी और यह 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 21:22 IST
ख़ास बातें
  • यह 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है
  • Realme GT 7 Pro में फ्लैट या करीब-करीब फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है
  • बैक में 50MP का प्राइमरी सेंसर और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है

Realme GT 5 Pro (ऊपर तस्वीर में) को चीन में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Realme

Realme GT 7 Pro के अंत में भारत में लॉन्च होने की घोषणा जा चुकी है। अपकमिंग Realme स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकन पिछले कुछ लीक्स में हमें इसके बारे में बहुत कुछ जानने को मिल चुका है। हाल ही में एक चाइनीज टिपस्टर ने Realme GT 7 Pro के डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी के बारे में जानकारियों को ऑनलाइन शेयर किया था और अब इसी टिप्सटर ने एक बार फिर अपकमिंग Realme स्मार्टफोन के बैटरी पैक और इसकी चार्जिंग क्षमता का खुलासा किया है। चलिए विस्तार से जानते हैं।

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने अपने वीबो पोस्ट के जरिए दावा किया है कि अपकमिंग Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन में 6,000mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी और यह 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगा। यूं तो लीक में डिवाइस का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन यहां फ्लैगशिप शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जो Realme GT 7 Pro हो सकता है। चीनी भाषा से अनुवाद करने पर देखा जा सकता है कि टिप्सटर अपने पोस्ट में कह रहा है कि अपकमिंग फोन अपने पड़ोसी से मेल खाएगा, जो अपकमिंग OnePlus 13 हो सकता है।
Advertisement

ऐसे में हम Realme GT 7 Pro में फ्लैट या करीब-करीब फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। बड़ी बैटरी होने के बावजूद, पोस्ट बताता है कि अपकमिंग Realme स्मार्टफोन की मोटाई 8.5mm के करीब होगी। इसके अलावा, बताया गया है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा।

अपने पिछले पोस्ट में इसी टिप्सटर ने दावा किया था कि अपकमिंग फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। इसके अलावा Realme स्मार्टफोन के प्रोसेसर की जानकारी भी दी गई थी। फोन के अघोषित Qualcomm Snapdragon8 Gen 4 SoC पर चलने का दावा किया गया था, जिसके इस साल अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement

इस हालिया लीक के अनुसार, GT 7 Pro स्मार्टफोन में चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होगा। कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल मल्टी-फोकल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल होने की जानकारी दी गई थी। इसे IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग प्राप्त हो सकती है। फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.