Realme GT 7 Pro Racing Edition लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Realme ने चीनी बाजार में फ्लैगशिप GT सीरीज में एक नया एडिशन Realme GT 7 Pro Racing Edition लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 फरवरी 2025 15:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 7 Pro Racing Edition में 6.78 इंच की BOE S2 OLED डिस्प्ले है।
  • Realme GT 7 Pro Racing Edition में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme GT 7 Pro Racing Edition में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।

Realme GT 7 Pro Racing Edition में 6.78 इंच की BOE S2 OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने चीनी बाजार में फ्लैगशिप GT सीरीज में एक नया एडिशन Realme GT 7 Pro Racing Edition लॉन्च किया है। यह मॉडल Realme GT 7 Pro का एक परफॉर्मेंस सेंट्रिक वर्जन है, जिसे नवंबर 2024 में पेश किया गया था। हालांकि, बाकी हार्डवेयर समान रहते हुए रेसिंग एडिशन कैमरा और टेक्नोलॉजी के साथ दमदार फीचर्स प्रदान करता है। आइए GT 7 Pro Racing Edition के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme GT 7 Pro Racing Edition Price


Realme GT 7 Pro Racing Edition के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3,099 CNY (लगभग 36,896 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3,399 CNY (लगभग 42,105 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,699 CNY (लगभग 43,406 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,999 CNY (लगभग 47,746 रुपये) है। यह फोन नेप्च्यून एक्सप्लोरर वर्जन (ब्लू) और स्टार ट्रेल टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध है। Realme ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि Racing Edition चीन के बाहर ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा या नहीं।


Advertisement
Realme GT 7 Pro Racing Edition Specifications


Realme GT 7 Pro Racing Edition में माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिजाइन के साथ 6.78 इंच की BOE S2 OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1,600 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस है। टीवी बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। फोन थर्मल मैनेजमेंट के लिए 11,480mm² ड्यूल-चेंबर वेपोर कूलिंग सिस्टम से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है। इस फोन में IP68/69 रेटिंग के साथ एक एल्यूमीनियम मिडिल फ्रेम दिया गया है।

कैमरा सेटअप के लिए Racing Edition के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX896 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड OV08D10 कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल Samsung S5K3P9 सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में एक ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, बड़ी एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस, एनएफसी, एक आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.