Realme फरवरी में लॉन्च कर रही है GT 7 Pro Racing Edition फोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT 7 Pro Racing Edition के स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया है। टिप्सटर ने यह भी बताया है कि इसे चीन में इसी महीने लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 20:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने चीन में GT 7 Pro Racing Edition के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की
  • Realme GT 7 Pro Racing Edition को 1 युआन में रिजर्व कराया जा सकता है
  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC से लैस हो सकता है अपकमिंग GT-सीरीज फोन

ऊपर मौजूद तस्वीर में Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन है

Realme GT 7 Pro Racing Edition के लॉन्च की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक एक नए GT 7 सीरीज फोन के आने की खबर थी, जिसे रेसिंग एडिशन बताया जा रहा था, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एक पोस्टर के जरिए इस अपकमिंग कथित परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन के नाम की पुष्टि कर दी है। यूं तो कंपनी ने GT 7 Pro Racing एडिशन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक भारतीय टिप्सटर ने इसके लॉन्च टाइमलाइन के साथ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया है। GT 7 Pro Racing Edition के LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite SoC, 6500mAh बैटरी और 50MP डुअल रियर कैमरा यूनिट से लैस होने की खबर है।

Realme ने चीन में GT 7 Pro Racing Edition के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की है। कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है और न ही इसके डिजाइन को दिखाया है। हालांकि, शेयर किए गए पोस्टर में नाम की पुष्टि होती है और साथ ही यह भी पता चलता है कि अपकमिंग Realme GT-सीरीज स्मार्टफोन परफॉर्मेंस-सेंट्रिक होगा। कंपनी के एक कार्यकारी Xu Chase ने अपने एक पोस्ट में बताया कि Realme GT 7 Pro Racing Edition को 1 युआन (करीब 12 रुपये) में रिजर्व करने वाले ग्राहकों को दो साल की वारंटी और करीब 1,575 युआन कीमत का ग्रांड गिफ्ट मिलेगा।

एक भारतीय टिप्सटर (@yabhishekhd) ने X पर अपने पोस्ट में Realme GT 7 Pro Racing Edition के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। टिप्सटर ने यह भी बताया है कि इसे चीन में इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 120 रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K OLED 8T LTPO माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC से लैस हो सकता है, जिसे LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज टाइप के साथ जोड़ा जाएगा।

पोस्ट आगे बताता है कि Realme GT 7 Pro Racing Edition Android 15 के साथ शिप होगा। इसमें 50MP+8MP रियर कैमरा सेटअप के साथ 16MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh बैटरी से लैस हो सकता है। दावा किया गया है कि अपकमिंग GT-सीरीज फोन की मोटाई 8.55mm और वजन 210 ग्राम होगा और इसमें छोटे साइज का अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मेटल फ्रेम वाला डिजाइन मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.