Realme GT 7 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें क्या कुछ है खास

Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की माइक्रो क्वाड कर्व्ड BOE डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2024 17:25 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की माइक्रो क्वाड कर्व्ड BOE डिस्प्ले है।
  • Realme GT 7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • Realme GT 7 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

Realme GT 6 में 120hz डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर Realme GT 7 Pro पर काम कर रहा है। हाल ही में एक लीक में Realme GT 7 Pro का खुलासा हुआ है। कंपनी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में रियर कैमरे के स्पेसिफिकेशंस का पता चला है, जिससे रेजॉल्यूशन, किस का सेंसर और काफी कुछ खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Realme GT 7 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme GT 7 Pro Camera Specifications


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने नई लीक को वीबो पर साझा किया है। टिपस्टर का दावा है कि Realme GT 7 Pro में 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 टेलीफोटो शूटर है। पिछली रिपोर्ट में टेलीफोटो शूटर के सोनी LYT600 सेंसर होने की अफवाह थी। यह टेलीफोटो लेंस कथित तौर पर 3x ऑप्टिकल जूम की पेशकश करेगा और इसमें हाई हाइब्रिड मैग्निफिकेशन भी शामिल होगा।
Advertisement

हाल ही में टिप्सटर ने Realme GT 7 Pro की बैटरी कैपेसिटी का भी खुलासा किया था। इस मॉडल में अब तक किसी रियलमी फोन में अब तक नजर आई सबसे बड़ी बैटरी होगी। स्मार्टफोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर पहले ही नजर आ चुका है। टिपस्टर का दावा है कि Realme GT 7 Pro में 6,000mAh की बड़ा बैटरी है। 3C प्लेटफॉर्म पर पता चला है कि इसके रिटेल पैकेज में 120W फास्ट चार्जर मिल सकता है। यह Realme GT 6 की 5,500mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है। Realme वायरलेस चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट दे सकता है।


Realme GT 7 Pro Specifications


Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की माइक्रो क्वाड कर्व्ड BOE डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 यानी कि स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में 16GB तक रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  10. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.