Realme GT 6T फोन पर Rs 5,500 तक डिस्काउंट, Amazon सेल में धांसू ऑफर!

Realme GT 6T की कीमत सेल में काफी कम हो गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2024 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 6T का वजन 191 ग्राम है।
  • Realme GT 6T में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है
  • फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है।

Realme GT 6T की कीमत सेल में काफी कम हो गई है

Realme GT 6T को इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का बेहतरीन मौका है। फोन को कंपनी ने मई 2024 में लॉन्च किया था। अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को सेल में 26 हजार रुपये से भी कम कीमत में लिस्ट किया गया है। साथ में कई और ऑफर्स भी हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Realme GT 6T की कीमत सेल में काफी कम हो गई है। Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान फोन को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब सेल में 29,999 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन इसके साथ डिस्काउंट भी है। बेस वेरिएंट की खरीद पर कंपनी 4250 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है। वहीं, टॉप वेरिएंट पर 5,500 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है। डिस्काउंट ऑफर लगाने के बाद बेस वेरिएंट की कीमत 25,750 रुपये रह जाती है। वहीं, Amazon ICICI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी है। 
Advertisement
 

Realme GT 6T 5G specifications

Realme GT 6T में 6.78 इंच का फुल एचडी+ (1,264x2,780 पिक्‍सल्‍स) LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है। इसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz के बीच है। पीक ब्राइटनैस 1,000 निट्स की है। रिलयमी का दावा है कि फोन 6 हजार निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनैस ऑफर करता है। Realme GT 6T में 4nm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर है।  12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB इंटरनल स्‍टोरेज फोन में दिया गया है। 

Realme GT 6T में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है, जोकि Sony LYT-600 सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड एंगल लेंस इसमें दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 32 मेगापिक्‍सल का सोनी IMX615 सेंसर Realme GT 6T में मिलता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो Realme GT 6T में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट की सुविधा है। 5,500mAh की बैटरी फोन में है, जो 120W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले Realme GT 6T का वजन 191 ग्राम है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vibrant display
  • HDR10 and Dolby vision support
  • IP65 rating for dust and water
  • Bad
  • Rear panel is dust and smudge magnet
  • Plenty of bloatware and third-party apps
  • Sub-par ultra-wide camera
  • Video recording quality isn't great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.