• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT 5 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक, प्राइमरी कैमरा से लेकर अल्ट्रा वाइड के बारे में जानें

Realme GT 5 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक, प्राइमरी कैमरा से लेकर अल्ट्रा वाइड के बारे में जानें

Realme GT 5 Pro में 6.78-इंच OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

Realme GT 5 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक, प्राइमरी कैमरा से लेकर अल्ट्रा वाइड के बारे में जानें

Photo Credit: Realme

Realme GT NEO 3 में 50MP कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Realme GT 5 Pro में जूम शॉट्स के लिए 50 मेगापिक्सल IMX890 कैमरा है।
  • Realme GT 5 Pro में 8-मेगापिक्सल ओमनीविजन OV08D10 लेंस होगा।
  • Realme GT 5 Pro 32 मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरे से लैस होगा।
विज्ञापन
Realme GT 5 Pro को 2023 के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करने वाला फ्लैगशिप फोन होगा। इसकी टक्कर Xiaomi 14 Pro, Vivo X100 Pro, iQOO 12 Pro और OnePlus 12 से होगी। बीते महीने TENAA सर्टिफिकेश पर फोन के स्पेसिफिकेशंस का पहले से ही पता चल चुका है। अब चीनी लीकर डिजिटल चैट स्टेशन की नई लीक में GT 5 Pro के आगामी फोन के कैमरा सेंसर के बारे में पता चला है।


Realme GT 5 Pro के अनुमानित कैमरा स्पेसिफिकेशंस


टिप्सटर के अनुसार, Realme GT 5 Pro का रियर कैमरा सिस्टम Sony Lytia LYT-T808 कैमरे से लैस होगा। इसमें पेरिस्कोप जूम शॉट्स के लिए 50 मेगापिक्सल IMX890 और अल्ट्रा-वाइड शॉट्स के लिए 8-मेगापिक्सल ओमनीविजन OV08D10 लेंस होगा। लीक में GT 5 Pro के सेल्फी कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसके TENAA सर्टिफिकेशन के जरिए पहले ही पता चल चुका है कि यह 32 मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरे से लैस होगा।

लीक जानकारी से पता चला है कि Realme GT 5 Pro अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले फोटोग्राफी में ज्यादा टक्कर नहीं दे सकता है। हालांकि, GT 5 Pro का प्राइमरी कैमरा टॉप नॉच अनुभव का वादा करता है, क्योंकि इसमें 53-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो कि OnePlus Open / Oppo Find N3 फोल्डेबल फोन में दिया गया है। ऐसा अनुमान है कि OnePlus 12 में भी यही प्राइमरी कैमरा होगा।


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme GT 5 Pro में 6.78-इंच OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा। फोन में 24GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 5,400mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम कर सकता है। अन्य फीचर्स में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »