125W फास्ट चार्जिंग के साथ आएंगे Realme GT 2 Pro, OnePlus 10 Pro, Oppo Find X3 सीरीज़ के फोन!

Oppo और Realme स्मार्टफोन निर्माता कंपनी 125W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश कर चुकी हैं, लेकिन अब तक दोनों कंपनी ने 125 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला कोई फोन लॉन्च नहीं किया है। लेकिन, अब लगता है कंपनी जल्द ही इस कमी को भी पूरा करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Oppo N कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन रेंज है
  • Realme GT 2 Pro को लेकर कहा गया था यह 65W फास्च चार्जिंग के साथ आएगा
  • Oppo Find X3 सीरीज़ की सक्सेसर होगी Oppo Find X4 सीरीज़
Oppo और Realme स्मार्टफोन निर्माता कंपनी 125W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश कर चुकी हैं, लेकिन अब तक दोनों कंपनी ने 125 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला कोई फोन लॉन्च नहीं किया है। लेकिन, अब लगता है कंपनी जल्द ही इस कमी को भी पूरा करने की तैयारी में है। दरअसल, लेटेस्ट लीक में उन आगामी स्मार्टफोन की जानकारी मिली है, जो कि जल्द 125 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देने वाले हैं। इन फोन की लिस्ट में Oppo, Realme, OnePlus जैसी कंपनियों के फोन शामिल है।
 

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि Realme GT 2 Pro, Oppo Find X4 सीरीज़, OnePlus 10 Pro, OPPO N सीरीज़ और Oppo Reno 8 Pro जैसे स्मार्टफोन 125 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

आपको बता दें, हाल ही में Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे जिसमें कहा गया था कि यह फोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हालांकि, नई लीक में इसके विपरित जानकारी दी गई है कि यह फोन 125 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

OnePlus 10 सीरीज़ भी इन दिनों खबरों में बनी हुई है। हाल ही में OnePlus 10 Pro फोन का बैक पैनल ऑनलाइन लीक हुआ था। वहीं, अब कहा जा रहा है कि इसमें 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

ठीक इसी तरह Oppo Find X3 सीरीज़ के सक्सेसर Oppo Find X4 को लेकर भी कुछ इसी तरह की जानकारी मिली है। केवल इतना ही नहीं बल्कि नई लीक से यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी Oppo Reno 8 Pro और Oppo N सीरीज़ के फोन को भी 125W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश करेगी। बता दें, Oppo N कंपनी की प्रीमियम स्मार्टफोन रेंज है, जिसकी शुरुआत कंपनी ने साल 2013 से की थी। इसके तहत लॉन्च होने वाला आखिरी फोन Oppo N3 था।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • Bad
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 3-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 4.4

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  4. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  6. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  8. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  9. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.