Realme C85 5G जल्द होगा भारत में पेश, लॉन्च टाइमलाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Realme जल्द ही भारतीय बाजार में बजट 5जी फोन Realme C85 5G लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme C85 5G कथित तौर पर भारत में लॉन्च होने वाला है।
  • Realme C85 5G में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
  • Realme C85 5G में 45W चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Realme C85 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme जल्द ही भारतीय बाजार में बजट 5जी फोन Realme C85 5G लॉन्च करने वाला है। हालांकि, यह स्मार्टफोन वियतनाम में लॉन्च किया जा चुका है। नए लीक के अनुसार, कंपनी देश में अपनी C-सीरीज लाइनअप में विस्तार करने का प्लान बना रही है, जो कि इस महीने के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है। Realme C85 5G, Realme 15x के लगभग समान बताया जा रहा है। इसी लीक में यह भी बताया गया है कि Redmi आने वाले महीनों में भारत में अपनी 15C लाइनअप और Note 15 सीरीज भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आइए Realme C85 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme C85 5G भारत होगा लॉन्च

टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने X पोस्ट में बताया कि Realme C85 5G इसी महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होगा जो कि हाल ही में वियतनाम में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन Realme 15x 5G जैसा ही होगा, जिसे अक्टूबर में भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Realme C85 5G में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 45W चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट मिलता है। जबकि Realme 15x में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 60W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। भारत में आने वाले फोन की कीमत देश में मौजूदा 15x से थोड़ी कम होगी।

Redmi 15C, Redmi Note 15 सीरीज होगी भारत में लॉन्च


इसी पोस्ट में यह भी बताया गया है कि Redmi 15C भी इसी महीने के आखिर में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि यह 4G होगा या 5G होगा। दोनों ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हैं। Redmi 15C 4G में मीडियाटेक हीलियो G81 अल्ट्रा प्रोसेसर है, जबकि Redmi 15C 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। टिप्स्टर का यह भी दावा है कि Redmi Note 15 सीरीज को भारतीय बाजार में भी लाने का प्लान बनाया जा रहा है। पिछली लीक में यह पुष्टि हुई थी कि Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ अगस्त में चीनी बाजार में लॉन्च किए गए थे। ये स्मार्टफोन जनवरी के मध्य तक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और इनकी कीमत Redmi Note 14 लाइनअप से मिलती जुलती होगी।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme C85 5G, Redmi Note 15 Pro, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  2. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  3. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  4. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  5. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.