Realme C75, C71 भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, स्टोरेज, कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा

Realme भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी C सीरीज के दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मार्च 2025 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme भारत में C सीरीज के दो नए बजट फोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है।
  • Realme C75 और Realme C71 की लॉन्च तारीख का खुलासा हो गया है।
  • Realme C75 में 6.72 इंच IPS LCD डिस्प्ले है।

Realme C75 में 6.72 इंच IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी C सीरीज के दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। हाल ही में आधिकारिक घोषणा से पहले Realme C75 और Realme C71 की लॉन्च तारीख का खुलासा हो गया है। वहीं C75 के स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और कलर ऑप्शन के बारे में भी ज्यादा जानकारी मिली है। आइए Realme C75 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme C75 और C71 जल्द होंगे भारत में लॉन्च


91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने खुलासा किया है कि रियलमी 25 मार्च 2025 को Realme C75 और Realme C71 लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। आगामी Realme C75 और C71 हाल ही में पेश होने वाले Realme P3 और Realme P3 Ultra के कुछ ही दिनों बाद दस्तक देने वाले हैं, जो 19 मार्च को पेश होंगे।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि Realme C75 का मॉडल नंबर RMX3943 है। यह मॉडल भी दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च होगा। Realme C75 कई कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा, जिसमें मिडनाइट लिली, पर्पल ब्लॉसम और लिली व्हाइट शामिल हैं। दूसरी ओर Realme C71 मॉडल के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।


Advertisement
Realme C75 Specifications


Realme ने 27 नवंबर 2024 को वियतनाम में Realme C75 मॉडल को पेश किया था। Realme C75 में 6.72 इंच IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी92 मैक्स चिपसेट से लैस है। इसमें एक बड़ी 6,000mAh बैटरी है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करता है। MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाला यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.