₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील

Realme C63 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर बहुत सही डील आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2026 07:10 IST
ख़ास बातें
  • Realme C63 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme C63 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले है।
  • Realme C63 5G में 32 मेगापपिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Realme C63 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Realme

Realme का नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर बहुत सही डील आई है। ई-कॉमर्स साइट बंपर डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर के जरिए 5000mAh बैटरी और 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है। Realme C63 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा,  6.67 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले और धूल/पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। आइए Realme C63 5G  के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme C63 5G Price & Offers

Realme C63 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹10,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि ₹11,999 में लॉन्च हुआ था। ई-कॉमर्स पर आरबीएल क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹880 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹10,119 हो जाएगी। इसके अतिरिक्त पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर ₹9550 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में होने वाली बचत सिर्फ इस बात पर निर्भर करती है कि एक्सचेंज में दिया गया डिवाइस कैसा है। लॉन्च कीमत की तुलना में यह फोन ₹1,880 सस्ता मिल रहा है।
 

Advertisement

Realme C63 5G Features & Specifications

Realme C63 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 625 निट्स तक है।
यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। 
Realme के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W क्विक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
C63 5G एंड्रॉयड 14 पर पर बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।
इस स्मार्टफोन के रियर में 32 मेगापपिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  3. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  4. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  8. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  9. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  10. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.