5000mAh बैटरी, 6GB रैम वाले Realme C63 5G की पहली सेल आज 12 बजे से शुरू, ऐसे खरीदें 1,000 रुपये सस्ता

Realme C63 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 09:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme C63 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Realme C63 5G एंड्रॉयड 14 पर पर बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।
  • Realme के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme C63 5G में 32 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना सस्‍ता 5जी स्‍मार्टफोन Realme C63 5G लॉन्‍च किया था जो कि आज से ई-कॉमर्स साइट Flipart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक  डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। 8G RAM वाला यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है। आइए Realme C63 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Realme C63 5G Price


Realme C63 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। 1,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के बाद कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी। वहीं 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इन वेरिएंट पर भी 1,000 रुपये का बैंक डिस्‍काउंट मिल सकता है। आज यानी कि 20 अगस्‍त को दोपहर 12 बजे से Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर पहली सेल शुरू होगी। 
 

Realme C63 5G Features & Specifications


Realme C63 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 625 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB तक इनबिल्ट स्‍टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10W क्विक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Realme C63 5G एंड्रॉयड 14 पर पर बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 32 मेगापपिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 192 ग्राम वजन वाले इस फोन में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक शामिल है। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव होता है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.