50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme C33 बजट स्मार्टफोन 6 सिंतबर को होगा लॉन्च, जानें डीटेल्स

फोन में डुअल रियर कैमरा होगा, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा।

विज्ञापन
सिद्धार्थ सुवर्ण, अपडेटेड: 4 सितंबर 2022 16:36 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 3GB RAM + 32GB स्टोरेज के साथ बेस वेरिएंट आ सकता है
  • इसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा
  • इसके अंदर क्लियर पिक्चर क्वालिटी के लिए CHDR एल्गोरिदम होगा

Realme C33 भारत में 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा

Realme C33 भारत में 6 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। यह कंपनी की ओर से लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। Realme India वेबसाइट पर फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च की गई है। फोन स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च होने की बात कही गई है और यह तीन कलर वेरिएंट्स के साथ मार्केट में आ सकता है।  

Realme ने शनिवार को घोषणा कर कहा कि Realme C33 भारत में 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर फोन के लिए एक डेडीकेटेड पेज भी लाइव हो चुका है जहां पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। फोन को तीन कलर्स में दिखाया गया है। 

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, फोन में डुअल रियर कैमरा होगा, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। कंपनी का कहना है कि लो बजट सेग्मेंट में यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 50 मेगापिक्सल के सबसे ज्यादा पिक्सल परफॉर्मेंस कैमरा के साथ आ रहा है। इसके अंदर CHDR एल्गोरिदम होगा जिसकी मदद से बेहद क्लियर पिक्चर क्वालिटी मिलने की बात कही गई है। 

5,000mAh की बैटरी से लैस यह फोन 37 दिन के स्टैंडबाय टाइम के साथ आएगा, ऐसा कंपनी का कहना है। इसके अंदर बैटरी बचाने के लिए अल्ट्रा सेविंग मोड भी होगा। रियलमी ने कहा है कि फोन स्लिम डिजाइन के साथ आएगा और इसकी मोटाई मात्र 8.3mm बताई गई है। फोन का वजन 187 ग्राम होगा जो काफी हल्का है। माइक्रोसाइट पर देखा जा सकता है कि फोन तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। 
Advertisement

इसके अलावा फोन के बारे में और अधिक जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन, कुछ समय पहले एक टिप्स्टर ने इसके कलर ऑप्शंस, प्राइस और स्टोरेज को लेकर एक लीक किया था। लीक के मुताबिक, फोन सैंडी गोल्ड, एक्वा ब्लू और नाइट सी कलर में आएगा। फोन में 3GB RAM + 32GB स्टोरेज, 4GB RAM + 64GB स्टोरेज, और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज होने की बात कही गई थी। टिप्स्टर के अनुसार फोन की कीमत 9,500 रुपये से लेकर 10,500 रुपये तक के बीच में हो सकती है। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.