5000mAh बैटरी, 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ Realme C31 भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च!

फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R Edition पर चलता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme C31 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
  • यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R Edition पर चलता है।

Realme C31 को इंडोनेशिया में IDR 1,599,000 (लगभग 8,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Realme C31 की लॉन्च डेट भारत में 31 मार्च हो सकती है। कंपनी इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में एक दिन पहले लॉन्च कर चुकी है। जल्द ही इसकी एंट्री इंडियन मार्केट में होने की संभावना है। एक जाने माने टिप्स्टर ने भारत में इसकी लॉन्च डेट के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। इंडोनेशियन वेरिएंट में फोन UNISOC SoC के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6.5 की इंच डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी गई है। 

टिप्स्टर योगेश बरार ने Realme C31 की भारतीय लॉन्च डेट 31 मार्च बताई है। ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टिप्स्टर ने इसके भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया। फोन को इंडोनेशिया में 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ IDR 1,599,000 (लगभग 8,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह दो कलर वेरिएंट्स डार्क ग्रीन और लाइट सिल्वर में उपलब्ध है। 
Advertisement
 

Realme C31 specifications

Realme C31 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन एचडीप्लस है। इसमें 120Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है और वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 88.7% है। फोन में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 13MP का मेन लेंस दिया गया है। साथ में मैक्रो सेंसर और B&W सेंसर है। फ्रंट साइड में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया  है। 

फोन में UNISOC T612 प्रोसेसर मिलता है। यह 12nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। फोन में 3 जीबी या 4 जीबी LPDDR4X RAM का ऑप्शन मिलता है। इसमें आपको 32 जीबी या 64 जीबी का स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R Edition पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, यूएसबी टाइप-सी, ब्लूटूथ 5.0 और वाइ-फाई 2.4 गीगाहर्ट्ज + 5 गीगाहर्ट्ज का सपोर्ट है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and slim design
  • Decent performance for the price
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak cameras, especially in low light
  • Micro-USB port
  • Slow charging
  • Preinstalled bloatware apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Monochrome

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.