Realme C30 का लॉन्च से पहले खुलासा, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक हुए लीक

कैमरा की बात की जाए तो Realme C30 के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2022 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Realme C30 में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme C30 एंड्रॉयड गो पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।
  • रियलमी सी30 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme C30 में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Comparedial

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme द्वारा जल्द ही Realme C30 को लॉन्च करने की उम्मीद है। हाल ही में आईं रिपोर्ट्स से पता चला है कि एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए है। आइए इस स्मार्टफोन के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

अब लोकप्रिय टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर के सहयोग से पब्लिकेशन कंपेयर डायल ने एक नई लीक से स्मार्टफोन के पूरे डिजाइन का खुलासा किया है। दोनों द्वारा लीक किए गए ऑफिशियल रेंडर इसके यूनिक रियर डिजाइन को दिखाते हैं। 
 

Realme C30 डिजाइन


डिजाइन की बात करें तो Realme C30 के फ्रंट में थिक डिजाइन और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसमें एक बॉक्सी डिजाइन है, जिसमें वॉल्यूम रॉकर और दाईं ओर किनारे पर पावर बटन है। फोन के निचले हिस्से में एक स्पीकर ग्रिल, माइक्रोयूएसबी पोर्ट, एक माइक्रोफोन और एक 3.5mm ऑडियो जैक है।

Realme C30sv का रियर शेल एक अलग वर्टिकल ग्रिड डिजाइन से लैस है। टॉप में बाईं ओर एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें सेकेंडरी मैक्रो या डेप्थ सेंसर नहीं है। कलर ऑप्शन की बात करें तो रेंडरर्स से यह साफ होता है कि Realme C30 ब्लू और ग्रीन कलर में आएगा जो कि लेक ब्लू और बैम्बू ग्रीन के तौर पर बेचा जा सकता है। इसके डेनिम ब्लैक कलर में आने की भी संभावना है।
Advertisement
 

Realme C30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


नए लीक में Realme C30 के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। रिपोर्ट्स से साफ हुआ है कि यह स्मार्टफोन इन फीचर्स से लैस है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme C30 में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन है। प्रोसेसर की बात की जाए तो Unisoc चिप दी गई है। हालांकि, इस चिप का सटीक नाम पता नहीं चला है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Android Go OS पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दो ऑप्शन में आने की उम्मीद है, जिसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज और 3GB RAM और 32GB स्टोरेज ऑप्शन मौजूद हैं। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.48mm और वजन लगभग 181 ग्राम होगा। यह स्मार्टफोन भारत में इसी महीने यानी कि जून में लॉन्च होने की उम्मीद है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.