Realme C3 की कीमत एक बार फिर बढ़ी, जानें नया दाम

Realme C3 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की नई कीमत 7,999 रुपये है। स्मार्टफोन नई कीमत में Flipkart और Realme की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 मई 2020 18:34 IST
ख़ास बातें
  • Realme C3 डुअल कैमरा स्मार्टफोन है
  • रियलमी सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • Realme C3 में हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम है

Realme C3 के दाम में यह दूसरी बढ़ोतरी

Realme C3 की कीमत भारत में एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब रियलमी के इस बजट स्मार्टफोन को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। फरवरी 2020 में लॉन्च किए जाने के बाद से यह दूसरा मौका है जब रियलमी सी3 की कीमत बढ़ाई गई है। पहली बार इसकी कीमत में बदलाव जीएसटी दर बढ़ाए जाने के बाद किया गया था। ताज़ा बढ़ोतरी की वजह अभी साफ नहीं है। कंपनी ने इस संबंध में आधिकारिक बयान भी नहीं दिया है। लेकिन फोन नई कीमत में Realme की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। हमने इस संबंध में Realme को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Realme C3 price hike

रियलमी सी3 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की नई कीमत 7,999 रुपये है। स्मार्टफोन नई कीमत में Flipkart और Realme की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इससे पहले Realme C3 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये से 7,499 रुपये की गई थी। फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब एक बार फिर 500 रुपये दाम बढ़ाए जाने के बाद फोन की नई कीमत 7,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा इच्छुक ग्राहक रियलमी सी3 के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस वेरिएंट को 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। शुरुआती वेरिएंट की तरह इसके दाम में पहले 500 रुपये में बढ़ोतरी की गई थी। ताजा बढ़ोतरी भी 500 रुपये की है।


Realme C3 specifications

डुअल-सिम रियलमी सी3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

Realme C3 डुअल कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

रियलमी सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में 43.9 घंटे तक के टॉक टाइम और 727.7 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C3, Realme C3 price in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.