5,000mAh बैटरी वाले Realme C21Y स्मार्टफोन की सेल आज, कीमत 8,999 रुपये से शुरू

Realme C21Y स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,999 रुपये है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 30 अगस्त 2021 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme C21Y फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी सी21वाई की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है

क्रोस ब्लैक और क्रोस ब्लू कलर में आता है फोन

Realme C21Y स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होने जा रही है। इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। रियलमी सी21वाई फोन को दो कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Realme C21Y price in India, availability

Realme C21Y स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,999 रुपये है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, वो हैं क्रोस ब्लैक और क्रोस ब्लू कलर। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com  वेबसाइट पर शुरू होने वाली है। ऑफर्स की बात करें, तो रियलमी सी21वाई फोन पर ग्राहकों को 500 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसे 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Realme C21Y specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI पर काम करता है और इसमें 6.5-इंच का HD+ (720x1,600  पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G52 GPU दिया गया है। रियलमी सी21वाई फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेसंर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी सी21वाई फोन में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। सेंसर में मैग्नेटिक इंडक्टिव सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर मौजूद हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.1mm और भार 200 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.