Realme C15 भारत में जल्द देगा दस्तक, 6,000mAh बैटरी है खासियत

इंडोनेशिया में Realme C15 के 3 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (करीब 10,300 रुपये), 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 2,199,000 (करीब 11,300 रुपये) और 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 2,499,000 (करीब 12,800 रुपये) है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 5 अगस्त 2020 12:27 IST
ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh बैटरी से लैस है Realme C15
  • इंडोनेशिया में IDR 1,999,000 (करीब 10,300 रुपये) में लॉन्च हो चुका है फोन
  • भारत में भी बजट सेगमेंट के तहत देगा दस्तक

Realme C15 को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है

Realme C15 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। इसकी पुष्टि रियलमी का इंडिया सपोर्ट पेज करता है। Realme के बजट सी-सीरीज़ के अंतर्गत आने वाला फोन इंडोनेशिया में पहले ही अपनी शुरुआत कर चुका है। फोन को इंडोनेशिया में तीन वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। हालांकि भारत में फोन कितनी कॉन्फिगरेशन में आएगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। Realme C15 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करता है और एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Realme C15 price

इंडोनेशिया में रियलमी सी15 के 3 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (करीब 10,300 रुपये), 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 2,199,000 (करीब 11,300 रुपये) और 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 2,499,000 (करीब 12,800 रुपये) है। देश में Realme C15 को मरीन ब्लू, सीगल सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

Realme वेबसाइट के इंडिया सपोर्ट पेज पर स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वेबसाइट पर फोन के नाम को सर्च करने पर भी कोई जानकारी नहीं आ रही है। हालांकि फोन के नाम का लिस्ट होना साफ कर देता है कि हम इसे जल्द ही भारत में देखने वाले हैं।
 

Realme C15 specifications

डुअल-सिम रियलमी सी15 एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 88.7 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 420 निट्स ब्राइटनेस के साथ। एलसीडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। रियलमी सी15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप है। रियलमी सी15 में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 लेंस से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, एफ/ 2.25 लेंस के साथ। दो मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स इस सेटअप का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है।

स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। Realme C15 के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट स्कैनर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। Realme C15 का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Built well
  • Bad
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
  • 4GB variant isn’t good value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.