Realme C15 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme C15 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आप 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Realme C15 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme C15 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Realme C15 की फ्लैश सेल Flipkart और Realme.com पर होगी
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh बैटरी है रियलमी सी15 की खासियत
  • बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स भी होंगे उपलब्ध
विज्ञापन
Realme C15 की सेल आज भारत में पहली बार आयोजित होगी। फोन को पिछले हफ्ते Realme C12 के साथ लॉन्च किया गया था। रियलमी सी12 तो एक बार फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध हो चुका है, लेकिन रियलमी सी15 की पहली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन में MediaTek Helio G35 चिपसेट मिलता है। क्वाड कैमरा सेटअप और 6,000mAh की विशाल बैटरी Realme C15 की सबसे बड़ी खासियतें हैं। फोन में 64 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। यह भी बता दें कि फोन को 3 सितंबर से ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बेचा जाएगा।
 

Realme C15 price in India, sale

रियलमी सी15 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आप 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन आपको पावर ब्लू और पावर सिल्वर रंग के विकल्पों में मिलेगा। Realme C15 की सेल Flipkart और Realme.com पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह एक फ्लैश सेल है, इसलिए इसमें फोन का सीमित स्टॉक उपलब्ध होगा।

Realme.com के जरिए इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को Jio की ओर से 7,000 रुपये कीमत के लाभ मिलेंगे, जिनमें कैशबैक और वाउचर शामिल हैं। इसके अलावा 500 रुपये का मोबिक्विक कैशबैक भी मिलेगा। वहीं, Flipkart पर खरीद करने वाले ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए Realme C15 खरीद कर पांच प्रतिशत का असीमित कैशबैक भी ले सकते हैं। यदि आपके पास एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड है, तो आप पांच प्रतिशत छूट ले सकते हैं। फोन को 1,222 रुपये की किश्त पर भी खरीदा जा सकता है, जिसमें किसी प्रकार का ब्याज़ शामिल न होने का दावा किया जाता है।
 

Realme C15 specifications

रियलमी सी12 की तरह डुअल-सिम रियलमी सी15 एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 88.7 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 420 निट्स ब्राइटनेस के साथ। एलसीडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। रियलमी सी15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप है। रियलमी सी15 में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 लेंस से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, एफ/ 2.25 लेंस के साथ। दो मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स इस सेटअप का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है।

स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। Realme C15 के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट स्कैनर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। Realme C15 का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
  • 4GB variant isn’t good value
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »