Realme C12 की सेल आज दोपहर 2 बजे, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme C12 की कीमत भारत में 8,999 रुपये है, यह दाम फोन के एक मात्र 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme C12 में मौजूद है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • रियलमी सी12 में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है रियलमी सी12 फोन

Realme C12 में मिलेंगे पावर ब्लू और पावर सिल्वर कलर ऑप्शन

Realme C12 की सेल आज दोपहर 2 बजे से Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर आयोजित की जाने वाली है। बता दें, यह स्मार्टफोन पिछले महीने आज ही के दिन Realme C15 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। रियलमी सी12 स्मार्टफोन इस साल जुलाई महीने में लॉन्च हुए Realme C11 के अपग्रेड के तौर पेश किया गया है। रियलमी सी12 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है, जिसके साथ आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। रियलमी सी12 स्मार्टफोन की एक मुख्य खासियत इसकी बैटरी भी है, जो कि 6,000 एमएएच की है। इसके साथ आपको 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

Realme C12 price in India, availability details

रियलमी सी12 की कीमत भारत में 8,999 रुपये है, यह दाम फोन के एक मात्र 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो Realme C12 फोन आपको पावर ब्लू और पावर सिल्वर विकल्प में उपलब्ध होगा। वहीं, फोन की सेल आज दोपहर 2 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी।

ऑफर्स की बात करें, तो रियलमी सी12 को Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को पांच प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके अलावा फ्लिकार्ट नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प दे रही है।
 
 

Realme C12 specifications

डुअल-सिम रियलमी सी12 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। Realme C12 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। डिवाइस में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme C12 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। ब्यूटी मोड, एचडीआर, पनोरमिक व्यू, पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, एचडीआर, स्लो मोशन और नाइटस्केप जैसे कैमरा मोड फोन का हिस्सा हैं। आगे की तरफ रियलमी सी12 में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Realme C12 की बैटरी 6,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर और वज़न 209 ग्राम है। Realme C12 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Built well
  • Bad
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.