Realme C11 लॉन्च से पहले रिटेल साइट पर लिस्ट, फोटो और स्पेसिफिकेशन लीक

Realme C11 फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जो कि वर्गाकर आकार के कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश के साथ स्थित होगा। जबकि फोन का सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप नॉच के साथ दिया गया है।

Realme C11 लॉन्च से पहले रिटेल साइट पर लिस्ट, फोटो और स्पेसिफिकेशन लीक

Realme C11 फोन 30 जून को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Realme C11 में हो सकती है 5,000 एमएएच बैटरी
  • रियलमी सी11 को भारत लाए जाने की जानकारी नहीं
  • फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा
विज्ञापन
Realme C11 स्मार्टफोन 30 जून को लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च से पहले यह फोन रिटेल साइट Lazada पर लिस्ट किया जा चुका है, जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन, कलर ऑप्शन और डिज़ाइन का खुलासा हो गया है। Lazada वेबसाइट पर रियलमी सी11 फोन 1 जुलाई से खरीद के लिए उपलब्ध है और फोन के दो कलर ऑप्शन भी सामने आ चुके हैं- मिंट ग्रीन और पेपर ग्रे कलर। Realme ने पहले पुष्टि की थी कि रियलमी सी11 फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा और अब इस नई लिस्टिंग से फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सार्वजनिक हो गई है।
 

Realme C11 availability, sale

रियलमी सी11 फोन Lazada साइट पर लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स साइट पर Realme C11 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया है और दो कलर ऑप्शन हैं-मिंट ग्रीन और पेपर ग्रे। स्मार्टफोन दो वेरिएंट में लॉन्च होगा- 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज। हालांकि, कीमत पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
 

Realme C11 specifications, features

यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जो कि वर्गाकर आकार के कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश के साथ स्थित होगा। जबकि फोन का सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप नॉच के साथ दिया गया है। प्रतीत होता है कि रियलमी सी11 फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद नहीं होगा।

Lazada साइट से खुलासा हुआ है कि रियलमी सी11 फोन डुअल-सिम वाला होगा और इसमें 6.5 इंच वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा यह तो पहले ही साफ हो गया था कि फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 3 जीबी रैम दिया जाएगा। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो यह 32 जीबी की होगी, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद होगा।

लिस्टिंग के अनुसार, रियलमी सी11 फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इसमें क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड, वीडियो स्लोमो और 1080p वीडियो आदि फीचर्स शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें लो लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइटस्कैप मोड भी दिया जाएगा। रियलमी सी11 फोन एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट है और इसमें फेस अनलॉक व 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • कमियां
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  11. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  12. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »