Realme C1 (2019) लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय मार्केट में अपने लोकप्रिय और सबसे सस्ते हैंडसेट Realme C1 को नए अवतार में पेश किया है। Realme C1 (2019) के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं।

Realme C1 (2019) लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Realme C1 (2019)

ख़ास बातें
  • डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 (2019) में 6.2 इंच डिस्प्ले है
  • Realme C1 (2019) की पहली सेल 5 फरवरी को
  • Realme C1 (2019) की कीमत 7,499 रुपये से शुरू
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय मार्केट में अपने लोकप्रिय और सबसे सस्ते हैंडसेट Realme C1 को नए अवतार में पेश किया है। Realme C1 (2019) के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी सी1 (2019) स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। ऐसा प्रतीत होता है कि बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किए गए Realme C1 की तुलना में 2019 एडिशन में कंपनी ने रैम और स्टोरेज में ही बदलाव किया है। रियलमी सी1 (2019) एडिशन के बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट वाले ही हैं।
 

Realme C1 (2019) की कीमत

रियलमी सी1 (2019) के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। इस फोन की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में Realme C1 (2019) का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। रियलमी सी1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 8,499 रुपये है।

Realme ब्रांड का यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। बिक्री रियलमी की अपनी वेबसाइट पर भी आयोजित होगी। इच्छुक ग्राहक को पहली सेल के लिए 5 फरवरी तक का इंतज़ार करना होगा। कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने जानकारी दी है कि रियलमी सी1 को जल्द ही ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

गौरतलब है कि Realme C1 को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था। इस फोन के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में उतारा गया था। नवंबर महीने में इसकी कीमत 7,999 रुपये कर दी गई थी।
 

Realme C1 (2019) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 में 6.2 इंच डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम और स्टोरेज पर आधारित Realme C1 (2019) के दो वेरिएंट होंगे- 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज।

फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे मिलेंगे, एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए आपको 4,230 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

अब तक Realme ब्रांड के चार स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उपलब्ध रहे हैं। हम Realme U1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 की बात कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  6. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  7. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  10. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »