Realme Buds 3 इस महीने हो सकता है भारत में लॉन्च, Realme का यह है प्लान

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने यह भी खुलासा किया कि कंपनी जल्द ही नई स्मार्टवॉच भी भारत में पेश करने जा रही है, जो कि मौजूदा रियलमी वॉच की तुलना में अधिक अपग्रेड्स के साथ आएगी। उन्होंने बताया कि यह हाई-एंड स्मार्टवॉच होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अगस्त 2020 13:20 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds 3 की कीमत को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है
  • एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी के साथ पेश किए जाएंगे रियलमी बड्स
  • भारत में 5जी नेटवर्क आने से पहले 5जी स्मार्टफोन रेंज लेकर आएगी कंपनी

पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Realme Buds की कीमत महज 599 रुपये थी

Realme Buds 3 भारत में इस महीने लॉन्च किए जा सकते हैं, जिसकी जानकारी खुद Realme India के सीईओ माधव सेठ ने दी। यही नहीं, माधव सेठ ने अपने YouTube सेशन AskMadhav के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान कंपनी की आगामी योजनाओं से भी पर्दा उठाया। रियलमी बड्स 3 की बात करें, तो यह कंपनी के नए वायर्ड इयरबड्स होंगे, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Realme Buds के ही अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर मार्केट में अपनी जगह बनाएंगे। सीईओ ने आगामी योजनाओं के बारे में बात करते हुए बताया कि कंपनी रियलमी लैपटॉप भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें, हाल ही में  Xiaomi और सब ब्रांड Honor ने अपने लेटेस्ट लैपटॉप को भारत में लॉन्च किया है। लैपटॉप ही नहीं बल्कि रियलमी वियरेबल मार्केट में भी अपने पैर पसारने की योजना बना रही है, जिसके तहत कंपनी जल्द ही हाई-एंड स्मार्ट वॉच लॉन्च करेगी। वहीं, ईयरबड्स को एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।  

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने अपने 12 मिनट के वीडियो सेशन में भारतीय मार्केट के लिए अपने नए रोडमैप की जानकारी दी। उन्होंने Realme Buds 3 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह 'अलग स्टाइल' में पेश किया जाएगा, जो कि अपनी सीरीज़ में अनोखे ईयरबड्स होंगे। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि नए वायर्ड ईयरबड्स अपने पिछले वर्ज़न की तरह किफायती कीमत में पेश किए जाएंगे या नहीं। पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए रियलमी बड्स की कीमत महज 599 रुपये थी।  

रियलमी बड्स 3 के अलावा, माधव सेठ ने वीडियो में यह भी बताया क रियलमी भारत में जल्द ही अपने लैपटॉप लॉन्च की भी योजना बना रही है। आपको बता दें, रियलमी के प्रतिद्वंदी कंपनी Honor और Xiaomi ने पहले ही लैपटॉप मार्केट में एंट्री मार ली है। पिछले ही हफ्ते हॉनर ने अपना पहला लैपटॉप MagicBook 15 लॉन्च किया है। माधव सेठ ने कंपनी के आगामी 5जी स्मार्टफोन की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "भारत में 5जी नेटवर्क तैयार होने से पहले ही हम निश्चित रूप से 5जी स्मार्टफोन की रेंज पेश करेंगे।"
Advertisement

इसके अलावा उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कंपनी जल्द ही नई स्मार्टवॉच भी भारत में पेश करने जा रही है, जो कि मौजूदा रियलमी वॉच की तुलना में अधिक अपग्रेड्स के साथ आएगी। उन्होंने बताया कि यह हाई-एंड स्मार्टवॉच होगी।
Advertisement

रियलमी बड्स की बात करें, तो सेठ ने संकेत दिया कि नए रियलमी बड्स मॉडल ANC सपोर्ट के साथ आएंगे। उन्होंने कहा, "हम एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन पर फोकस रहे हैं, जो कि इंडस्ट्ररी की लीडिंग ANC टेक्नोलॉजी होगी।" हालांकि, यह साफ नहीं किया गया है कि इसे किस कीमत पर भारतीय मार्केट  में पेश किया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Ryzen 5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10

एसएसडी

256GB

वज़न

1.38 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Buds 3, Realme Laptops, Realme, Madhav Sheth
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.